CG : ग्राम पंडरीपानी में पीडीएस संचालन हेतु 23 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर द्वारा विकासखण्ड नरहरपुर अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटित किए जाने हेतु इच्छुक पात्र एजेंसियों से आगामी 23 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए वृहत्ताकार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूह, ग्राम पंचायत एवं अन्य सहकारी समितियां जो शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित करने के इच्छुक हैं, ऐसी संस्था से समस्त दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर में कार्यालयीन समय पर आवेदन आगामी 23 मार्च तक जमा करने कहा गया है।

See also  CG : रायपुर में ई-रिक्शा की बैटरी चोर गिरफ्तार, डेढ़ लाख का सामान जब्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *