रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में किराया और अन्य कर बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ अब निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कबीर चौक स्थित एक दुकान को निगम की टीम ने सील कर दिया है।जानकारी के अनुसार दुकान संचालक छोटू बेग पर करीब 87 हजार रुपए से अधिक का दुकान किराया बकाया था।

नगर निगम की ओर से कई बार नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन दुकानदार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद नगर निगम के राजस्व अमले ने बकाया वसूली अभियान शुरू किया। टीम मौके पर पहुंची और कबीर चौक स्थित दुकान को सील करने की कार्रवाई की। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में अन्य बड़े बकायादार दुकानदारों और संपत्ति धारकों की भी सूची तैयार की जा रही है। बकाया कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए नगर निगम का राजस्व विभाग अब छुट्टी के दिन भी खुला रहेगा। बकायादार सप्ताह के सातों दिन कार्यालय समय में आकर संपत्ति कर, समेकित कर, जलकर, यूजर चार्ज, दुकान किराया समेत सभी प्रकार के कर जमा कर सकेंगे। महापौर ने भी करदाताओं से अपील की है कि नगर निगम की ओर से शहर के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे में सभी नागरिक अपने बकाया कर समय पर जमा करें, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *