CG : एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 17 मार्च को   

 उत्तर बस्तर कांकेर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 17 मार्च को सुबह 11 से अपरान्ह 03 बजे तक किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 185 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी बी.आर. ठाकुर ने बताया कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प में फिल्ड ऑफिसर के 30 पद, सिक्युरिटी गार्ड के 50 पद, फायर मेन के 20 पद, फुड पेकिंग के 25, वाहन चालक के 10 और होक केयर के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदक ई-रोजगार के पोर्टल ीजजचेरूध्ध्मतवरहंतण्बहण्हवअण्पदध् पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।

See also  CG : गदा चौक शराब भट्टी हटाने की मांग, जनहित संघर्ष समिति ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *