गौरेला पेंड्रा मरवाही, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अन्तर्गत पेण्ड्रा विकासखण्ड के जय लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह गिरारी द्वारा आजीविका गतिविधियों के तहत शादी-ब्याह के सीजन में स्थानीय मांग और जरुरतों को ध्यान में रखते हुए चार घोड़ो से युक्त सुसज्जित रथ क्रय किया गया है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने गुरुवार को  इस रथ का शुभारंभ किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से रथ की बुकिंग के बारे में जानकारी ली।

समूह की सदस्या जानकीबाई, समरतिया, नीरा ने बताया कि हमारे स्वसहायता समूह को मिशन से रुपये 15 हजार चक्रीय निधि, रुपये 60 हजार सीआईएफ एवं रुपये 6 लाख  बैंक लोन मिल चुका है। हमारे समूह द्वारा टेन्ट हाउस एवं किराना दुकान का कार्य भी किया जा रहा है। इसी के साथ ही समूह की महिलाओं द्वारा धोड़ा बग्गी भी आजीविका गतिविधि बढाने हेतु खरीदा गया है।

समूहा द्वारा घोड़ा बग्गी से एक कार्यक्रम से 6 से 10 हजार रुपये तक कमाई होगी, जिससे शासन की योजना अनुसार समूहा की महिलाऐं लखपति बनने की दिशा में अग्रसर होंगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटेए जिला आजीविका मिशन प्रबंधक दुर्गाशंकर सोनी सोनी, अभिषेक जायसबाल, बीपीएम  सविता यादव, आईएफसी एंकर लोकेश कहरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *