गौरेला पेंड्रा मरवाही, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत स्कूली बच्चों को दिए जाने वाले गर्म भोजन को और अधिक पोषक बनाने के लिए प्रारम्भ किए गए नेवता भोज कार्यक्रम का विस्तार करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के लिए भी नेवता-तिथि भोज कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। इसके तहत आमजनों और संगठनों द्वारा विशेष अवसरांे- राष्ट्रीय पर्व, त्योहार, जन्मदिन अथवा विवाह वर्षगांठ के मौके पर बच्चों को भोजन करा सकते हैं।
पेण्ड्रा विकासखण्ड के आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र कटेलपारा कोटमी में गुरुवार को आयोजित नेवता भोज में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे ने शामिल होकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस दिन आंगनबाड़ी की कुमारी दिव्य के जन्म दिन पर केक काट कर जन्मोत्सव मनाया गया तथा सभी बच्चों के सुखद भविषय की कामना की गई। नेवता भोज का आयोजन दिव्या की माता मानकुंवर और पिता बीरसिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अमित सिन्हा सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
रायपुर ’राज्यपाल डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल रमेन डेका ने आज…
भोपाल प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…
भोपाल अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…