CG : आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

गरियाबंद : कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 02 पद, इस प्रकार कुल 03 रिक्त पद भरे जाने हैं। जिनमें सेक्टर पीपरछेड़ी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र भुंजिया पीपरछेड़ी, ग्राम भुंजिया पीपरछेड़ी, ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 01 पद रिक्त है।

सेक्टर धवलपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कुकुरार 01, ग्राम कुकुरार, ग्राम पंचायत आमामोरा में आंगनबाड़ी सहायिका का 01 पद रिक्त है। इसी प्रकार सेक्टर गरियाबंद के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पारागांव में आंगनबाड़ी सहायिका का 01 पद रिक्त है। आवेदन प्रक्रिया ई-भर्ती पोर्टल एडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटई भर्ती डॉट इन के माध्यम से दिनांक 13 मार्च से 28 जून 2026 तक संचालित रहेगी। भर्ती से संबंधित जानकारी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

See also  CG : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से साकार हुआ चंद्रकला का पक्के घर का सपना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *