रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दसवें दिन प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के विधायक लखेश्वर बघेल ने बस्तर संभाग के भवन विहिन और जर्जर भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर चिंता जताई. इस पर महिला एवं बाल कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जल्द ही सारी व्यवस्था पूरी करने का आश्वासन दिया. .कांग्रेस के विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रश्नकाल के दौरान सवाल किया कि बस्तर संभागान्तर्गत जिलों में अद्यतन स्थिति में कुल संचालित आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों की जिलेवार संख्या बताएं? इसके साथ कुल संचालित केन्द्रों में से भवनयुक्त, भवनविहीन, अत्यंत ही जर्जर, जर्जर भवन की संख्या के साथ पेयजल व शौचालय की उपलब्धता की स्थिति भी बताएं?

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि बस्तर संभागान्तर्गत जिलों में कुल 9876 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं. वहीं एक भी मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित नहीं है. संभाग में कुल संचालित 9876 आंगनबाड़ी केन्द्रों में से 7667 केन्द्र भवनयुक्त, 2209 केन्द्र भवन विहीन और 962 भवन जर्जर हैं. 6431 केन्द्र में पेयजल व 5632 केन्द्र में शौचालय उपलब्ध है.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *