नारायणपुर : नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, ये है वजह…

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के नक्‍सल प्रभावित छोटेडोंगर थाना के ग्राम कलेपाल रोहताड़ जंगल में नक्‍सलियों ने एक ग्रामीण की हत्‍या कर दी।

नक्‍सलियों ने ग्रामीण की रस्सी से गला घोंट कर वारदात को अंजाम दिया है। नारायणपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने घटना की पुष्टि की है।  बताया जा रहा है कि नक्‍सलियों ने मानव तस्करी में लिप्‍त होने की आशंका में ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया।

नक्‍सलियों ने मृतक पर लगाया मानव तस्करी का आरोप
दरअसल, यह घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस ने बताया कि आमदई एरिया कमेटी के नक्सलियों ने सुकासिंह कचलाम को मानव तस्करी में एजेंट का काम करने का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी। नक्सलियों का आरोप है कि मृतक ग्रामीण क्षेत्र के भोले-भाले आदिवासियों को अन्य राज्यों में काम दिलाने के नाम पर एजेंट का काम किया करता था। जिसके फलस्वरूप नक्सलियों ने हत्या को अंजाम दिया। नक्‍सलियों ने मौके पर पर्चा छोड़ चेतावनी भी दी है।

नक्सलियों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज
नारायणपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने कहा, मृतक ग्रामीण का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

See also  CG : हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *