CG : ई-केवाईसी में कोरिया जिला प्रदेश में अव्वल

’वीबीजी रामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के सभी पंजीकृत श्रमिकों का आधार सत्यापन पूरा’ 

’मेहनतकश श्रमिकों के पसीने का सम्मान- कलेक्टर त्रिपाठी’

कोरिया , ग्रामीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से लागू की गई वीबीजी रामजी योजना के तहत कोरिया जिले ने तकनीकी पारदर्शिता की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले में मनरेगा के अंतर्गत पंजीकृत सभी श्रमिकों का ई-केवाईसी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही कोरिया प्रदेश का ऐसा पहला जिला बन गया है, जिसने निर्धारित समय में यह लक्ष्य हासिल किया है।

कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और पंचायत अमले के समन्वित प्रयासों से जिले की सभी ग्राम पंचायतों के पंजीकृत श्रमिक परिवारों के प्रत्येक सदस्य का आधार आधारित ई-केवाईसी कार्य पूरा किया गया। 

उल्लेखनीय है कि प्रदेश स्तर पर अभी औसत ई-केवाईसी लगभग 92 प्रतिशत है, जबकि कोरिया जिले ने 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर नई मिसाल पेश की है।

’तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता’
मनरेगा से उन्नत होकर वीबीजी रामजी योजना की दिशा में आगे बढ़ते हुए योजनाओं में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों का आधार आधारित ई-केवाईसी किया गया है, जिससे अब ऑनलाइन पोर्टल पर दैनिक उपस्थिति आधार के अनुसार व्यक्ति-वार दर्ज की जाएगी।

’जिले के आंकड़े’
कोरिया जिले में कुल 80,226 पंजीकृत श्रमिक हैं। इनमें जनपद पंचायत सोनहत के अंतर्गत 22,306 श्रमिक जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के अंतर्गत 57,919 श्रमिक पंजीकृत हैं। इन सभी का आधार के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल पर ई-केवाईसी कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

’श्रमिकों के पसीने का सम्मान’
कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि यह उपलब्धि जिले के उन हजारों श्रमिकों के पसीने का सम्मान है। उन्होंने बताया कि वीबीजी रामजी योजना ग्रामीणों की तकदीर व तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

’दोनों जनपद पंचायतों ने हासिल किया लक्ष्य’
जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में ई-केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में प्रदेश की 146 जनपद पंचायतों में सबसे पहले जनपद पंचायत सोनहत ने शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कार्य पूरा किया। इसके बाद जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर ने भी यह उपलब्धि हासिल कर ली।

दोनों जनपद पंचायतों के प्रयासों से अब कोरिया जिला शत-प्रतिशत ई-केवाईसी करने वाला प्रदेश का पहला जिला बन गया है, जो वीबीजी रामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

9 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

9 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

9 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

9 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

9 hours ago