राजनांदगांव . पीटीएस राजनांदगांव में मंगलवार को नव आरक्षक प्रशिक्षणार्थी दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन हुआ। 4 जुलाई 2025 से संचालित इस प्रशिक्षण में 223 नव आरक्षकों ने बुनियादी प्रशिक्षण लिया।

लगभग नौ माह तक परिवार से दूर आरक्षकों ने जब अपने परिवार से मुलाकात की तो खुशी के आंसू छलक उठे। इनमें से एक गरियाबंद की शकुंतला कोसले अपनी बेटी से पूरे प्रशिक्षण के बाद मिली तो बेटी को काफी देकर तक दुलारती रही।

गले मिलते समय दोनों अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। इसी तरह अन्य महिला, पुरुष प्रशिक्षणार्थी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए गीत-संगीत में जमकर झूमे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *