CG : तारमिस्त्री परीक्षा हेतु आवेदन 30 अप्रैल तक आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ शासन ऊर्जा विभाग के अंतर्गत कार्यालय कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक संभाग-जगदलपुर के कार्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बस्तर, कोण्डागांव, कांकेर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, धमतरी, महासमुंद एवं सुकमा जिले के समस्त इच्छुक आवेदनकर्ता को सूचित किया जाता है कि तारमिस्त्री परीक्षा का आयोजन जुलाई-2026 में किया जायेगा।

उक्त परीक्षा हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक संभाग-जगदलपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक-19 आजाद चौक, जगदलपुर, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) पिन-494001 में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर निःशुल्क प्राप्त और जमा किया जा सकता है।

See also  CG : केल्हारी बस हादसा! स्वास्थ्य मंत्री निजी कार्यक्रम छोड़कर घायलों को देखने पहुंचे अस्पताल; 6 लोगों की हुई थी मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *