राजनांदगांव : राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आई तेजी, 205 राजस्व प्रकरणों का हुआ निराकरण


– विभिन्न न्यायालयों व तहसीलों में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से हो रहा निराकरण
राजनांदगांव । जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशानुसार विभिन्न न्यायालयों एवं तहसीलों में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नागरिकों से जुड़े राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। ऑनलाइन राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति के तहत 18 मार्च से 19 मार्च 2026 की स्थिति में कुल 205 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसमें 128 अविवादित नामांतरण, 16 अविवादित खाता विभाजन, 25 विवादित नामांतरण, 12 विवादित खाता विभाजन, 10 सीमांकन एवं 14 भू-अभिलेख त्रुटि सुधार के प्रकरण शामिल हैं।
इसी कड़ी में आज जिले के सभी तहसीलों में नामांतरण, सीमांकन, त्रुटि सुधार, बटवारा एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। राजनांदगांव तहसीलदार न्यायालय में कुल 21 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें 2 नामांतरण, 3 सीमांकन, 8 त्रुटि सुधार, 1 बंटवारा एवं 7 बी-121 के प्रकरण शामिल हैं। इसी तरह तहसीलदार घुमका द्वारा 5 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें 2 अविवादित नामांतरण, 2 अविवादित बंटवारा एवं 1 अन्य प्रकरण शामिल है। नायब तहसीलदार न्यायालय घुमका में कुल 10 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें 3 विवादित नामांतरण, 3 अविवादित नामांतरण तथा 4 प्रकरण बी-121 के शामिल हैं। तहसीलदार लाल बहादुर नगर द्वारा 8 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें 3 अविवादित नामांतरण, 4 विवादित नामांतरण एवं 1 बी-121 प्रकरण शामिल है। इसके साथ ही अन्य तहसील कार्यालयों में 7 अविवादित नामांतरण, 3 सीमांकन एवं 1 विवादित बंटवारा, 2 अविवादित बंटवारा, 4 अविवादित, 3 त्रुटि सुधार एवं 1 अन्य प्रकरण के प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य तहसील कार्यालयों में भी लंबित सीमांकन, नामांतरण, त्रुटि सुधार एवं खाता विभाजन से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया गया। तहसील कार्यालयों में राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को शीघ्र राहत मिल रही है।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

2 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

2 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

2 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

2 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

2 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

3 hours ago