CG : SDM पर लगा सरकारी क्वार्टर पर कब्जा करने का आरोप …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

गरियाबंद। देवभोग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हो या फिर अन्य विभागों के कैंपस में मौजूद सरकारी आवास हो, ज्यादातर अफसर कर्मी नियमों को ताक में रखकर सरकारी आवास का मजा ले रहे हैं। अनुविभाग के सबसे बड़े अफसर कहे जाने वाले तत्कालीन एसडीएम ही नियम तोड़कर रहने लगे थे, इसलिए सरकारी आवास का आनंद मातहत भी जमकर उठा रहे हैं। एसडीएम सोरी पिछले 6 माह से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस या फिर लॉज में रहकर ड्यूटी बजा रहे हैं।

उन्हें माहभर पहले मैनपुर एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार मिला है पर आवास वहां भी नसीब नहीं हुआ है। निलंबित अपर कलेक्टर तुलसी दास मरकाम दोनों अनुविभाग के सेवा से दूर हैं, बावजूद दोनों हाउसिंग बोर्ड में शीर्ष ऑफिसर के लिए आबंटित आवास अब भी अपने नाम से रखकर आवास पर कब्जा जमाए हुए हैं।

See also  CG : आजीविका डबरी बना किसान पिताम्बर बरेठ के लिए समृद्धि का आधार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *