भारतीय मजदूर संघ ने अपना 68वा स्थापना दिवस हर्सोल्लाष से मनाया

मजदूर संघ के अंतर्गत आने वाली सभी संगठनों के  पदाधिकारी रहे  मौजूद

डिंडोरी
भारतीय मजदूर संघ म.प्र.की जिला-डिंडोरी ने भारतीय मजदूर संघ कार्यालय डिंडोरी मे स्थापना दिवस बड़े ही हर्शॉल्लास के साथ संघ के अन्तर्गत आने वाले सभी संगठनो के पदाधिकारी की गरिमामय उपस्तिथि मे मनाया  ।सर्व प्रथम भारत माता  व  ठेंगड़ी जी की पूजा कर व उनके चित्रों में माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया व इसके उपरांत बैठक मे उपस्थित सदस्यो का तिलक लगाकर स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बी.एम.एस.के संस्थापक ठेंगड़ी जी द्वारा किये गए प्रयासों के महत्वपूर्ण बिंदुओं से उपस्थित जनों को अवगत कराएं।उक्त कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष राकेश राज चौधरी संघ के कार्य प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए योजनाओ की जानकारी देते हुए संघ मे एक जुट होकर संघ मे कार्य करने की बात रखी।

जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लाको एवं ग्रामीण क्षेत्रो मे भी भारतीय मजदूर संघ स्थापना दिवस  हर्शॉल्लास  से मनाया गया। जिसमे बड़े पैमाने मे संघ सदस्यो ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई। संघ के प्रति लोगो मे काफी हद तक जागरुकता देखने को मिली।मजदूर वर्ग के सभी परिवार की समस्याओ को लेकर संघ द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। गांव गांव जाकर चौपाल लगाकर लोगो को अपने हक के प्रति जागरुक कर सही दिशा जो उनके हक में है उसके लिए प्रेरित करने के कार्य मे मजदूर संघ लम्बे समय से कार्य करते हुए उन्हे उनके हक दिलवा ने के कार्य पर दिन रात अग्रशित है।जिससे आज संघ के सभी क्षेत्रो मे कार्यरत सदस्यो ने कढी मेहनत कर संघ को मजबूत बनाया है।भारतीय मजदूर संघ आज हर गॉव हर मोहल्ले मे रहने वाले मजदूर भाई बहनो से रुबरु होकर उनकी समस्याओ का समाधान करने के कार्य पर जुटा हुआ है ।
 भारतीय मजदूर संघ कार्यकारिणी की उपस्थिति में एवं भारतीय मजदूर संघ के अंतर्गत आने वाली सभी संगठनों के लोग पदाधिकारी मौजूद रहे जैसे कि नगर पालिका सफाई कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग सफाई कर्मचारी अंशकालीन दैनिक वेतन भोगी ठेला चालक हमाल भाई रसोईया संघ सभी संगठनों की उपस्थिति में स्थापना दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ डिंडोरी भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में संपन्न किया हुआ इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष राकेश राज  चौधरी   जिला महामंत्री इमरान अंसारी  जिला उपाध्यक्ष कमलेश राव  एवं विधिक सलाहकार सुधीर बरमैया मीडिया प्रभारी दुर्गेश बर्मन  मनोज पक्षी संदीप परिहार जीतू चौहान जिला कोषाध्यक्ष चतुरदास जी एवं अन्य सदस्य भारी संख्या मे मौजूद रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव. आज शाम को अचानक मौसम में आए परिवर्तन के बाद 1 घंटे तक कोई…

57 minutes ago
रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार…

1 hour ago
सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की…

2 hours ago
BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित स्क्रैप चोरी मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय सिंह…

2 hours ago