मजदूर संघ के अंतर्गत आने वाली सभी संगठनों के पदाधिकारी रहे मौजूद
डिंडोरी
भारतीय मजदूर संघ म.प्र.की जिला-डिंडोरी ने भारतीय मजदूर संघ कार्यालय डिंडोरी मे स्थापना दिवस बड़े ही हर्शॉल्लास के साथ संघ के अन्तर्गत आने वाले सभी संगठनो के पदाधिकारी की गरिमामय उपस्तिथि मे मनाया ।सर्व प्रथम भारत माता व ठेंगड़ी जी की पूजा कर व उनके चित्रों में माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया व इसके उपरांत बैठक मे उपस्थित सदस्यो का तिलक लगाकर स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बी.एम.एस.के संस्थापक ठेंगड़ी जी द्वारा किये गए प्रयासों के महत्वपूर्ण बिंदुओं से उपस्थित जनों को अवगत कराएं।उक्त कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष राकेश राज चौधरी संघ के कार्य प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए योजनाओ की जानकारी देते हुए संघ मे एक जुट होकर संघ मे कार्य करने की बात रखी।
जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लाको एवं ग्रामीण क्षेत्रो मे भी भारतीय मजदूर संघ स्थापना दिवस हर्शॉल्लास से मनाया गया। जिसमे बड़े पैमाने मे संघ सदस्यो ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई। संघ के प्रति लोगो मे काफी हद तक जागरुकता देखने को मिली।मजदूर वर्ग के सभी परिवार की समस्याओ को लेकर संघ द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। गांव गांव जाकर चौपाल लगाकर लोगो को अपने हक के प्रति जागरुक कर सही दिशा जो उनके हक में है उसके लिए प्रेरित करने के कार्य मे मजदूर संघ लम्बे समय से कार्य करते हुए उन्हे उनके हक दिलवा ने के कार्य पर दिन रात अग्रशित है।जिससे आज संघ के सभी क्षेत्रो मे कार्यरत सदस्यो ने कढी मेहनत कर संघ को मजबूत बनाया है।भारतीय मजदूर संघ आज हर गॉव हर मोहल्ले मे रहने वाले मजदूर भाई बहनो से रुबरु होकर उनकी समस्याओ का समाधान करने के कार्य पर जुटा हुआ है ।
भारतीय मजदूर संघ कार्यकारिणी की उपस्थिति में एवं भारतीय मजदूर संघ के अंतर्गत आने वाली सभी संगठनों के लोग पदाधिकारी मौजूद रहे जैसे कि नगर पालिका सफाई कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग सफाई कर्मचारी अंशकालीन दैनिक वेतन भोगी ठेला चालक हमाल भाई रसोईया संघ सभी संगठनों की उपस्थिति में स्थापना दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ डिंडोरी भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में संपन्न किया हुआ इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष राकेश राज चौधरी जिला महामंत्री इमरान अंसारी जिला उपाध्यक्ष कमलेश राव एवं विधिक सलाहकार सुधीर बरमैया मीडिया प्रभारी दुर्गेश बर्मन मनोज पक्षी संदीप परिहार जीतू चौहान जिला कोषाध्यक्ष चतुरदास जी एवं अन्य सदस्य भारी संख्या मे मौजूद रहे।
जबलपुर कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने गुरुवार को…
बीजापुर. मिनगाछल नदी में चल रहे रेत के अवैध कारोबार की जानकारी लगते ही बीजापुर…
‘सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया…
विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति श्रीमती…
योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार में तीन दिवसीय…
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में गवाहों को…