राजनांदगांव : डीआरएम ने मेले में सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा…

राजनांदगांव , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के डीआरएम दीपक कुमार गुप्ता ने मंडल का निरीक्षण किया। इतवारी–रसमड़ा रेल खंड में विंडो ट्रेलिंग की। ट्रैक की गुणवत्ता, सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली, ओवरहेड विद्युत उपकरण, संरक्षा मानकों तथा ट्रेन परिचालन से जुड़े पहलुओं का अवलोकन किया। उन्होंने रसमड़ा, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ स्टेशनों का निरीक्षण कर स्टेशन परिसरों की स्वच्छता, प्लेटफॉर्म व्यवस्था, यात्री सुविधा, प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय, टिकटिंग व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की गहन समीक्षा की।

यात्रियों को बेहतर एवं सुगम सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डोंगरगढ़ स्थित रनिंग रूम का निरीक्षण कर लोको पायलट एवं गार्ड के लिए उपलब्ध विश्राम, खानपान एवं अन्य सुविधाओं की गुणवत्ता देखी। कर्मचारियों को सुरक्षित एवं बेहतर कार्य वातावरण कराने निर्देशित किया। डोंगरगढ़ मेले में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रख भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, अतिरिक्त टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म प्रबंधन, यात्री मार्गदर्शन एवं रेल संचालन की व्यवस्था देखी। वरिष्ठ मंडल अभियंता, मंडल परिचालन प्रबंधक, मंडल विद्युत अभियंता तथा मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

हर जिला अपनी अर्थव्यवस्था बनाने की पहल करे

हर जिला अपनी अर्थव्यवस्था बनाने की पहल करे

भोपाल  मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिला अपनी…

20 minutes ago
छत्तीसगढ़ में ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम’ लागू करने की तैयारी तेज

छत्तीसगढ़ में ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम’ लागू करने की तैयारी तेज

रायपुर छत्तीसगढ़ में भारत सरकार की नवीन ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम’ को प्रभावी, व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण…

25 minutes ago
नारायणपुर को मिली विकास की बड़ी सौगात

नारायणपुर को मिली विकास की बड़ी सौगात

रायपुर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, खेल एवं…

25 minutes ago
मंत्री परमार ने कुआं हादसे में दिवंगत श्रमिकों के परिजन से की भेंट

मंत्री परमार ने कुआं हादसे में दिवंगत श्रमिकों के परिजन से की भेंट

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री  इन्दर…

35 minutes ago
योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय योग परम्परा को सांस्कृतिक मूल्यों…

55 minutes ago