गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के संशोधित समय सारणी के अनुसार 12वीं कक्षा की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित किया गया है।

मण्डल के सचिव द्वारा सभी प्राचार्यो को जारी परिपत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 14 मार्च 2026 को कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय (कोड 010/810) की परीक्षा संपन्न की गई थी। उक्त विषय की परीक्षा मण्डल द्वारा 23 मार्च को निरस्त की गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *