CG : रैम्प योजना के तहत एमएसएमई उद्यमियों की एक्सपोज़र विज़िट-नागपुर में आधुनिक उद्योगों से रूबरू हुए प्रतिभागी

पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क में दो दिवसीय अध्ययन भ्रमण, नई तकनीक, उत्पादन प्रक्रिया और बाजार तंत्र की मिली गहन जानकारी

कोरिया, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की तकनीकी क्षमता, बाजार समझ एवं प्रतिस्पर्धात्मकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में सीएसआईडीसी के मार्गदर्शन में चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 23 एवं 24 मार्च 2026 को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क में दो दिवसीय एक्सपोज़र विज़िट का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में कोरिया,गौरेला- पेंड्रा- मरवाही एवं बस्तर जिलों से कुल 25 एमएसएमई उद्यमियों ने सहभागिता की। विज़िट का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को आधुनिक तकनीकों, उत्पादन प्रक्रियाओं, गुणवत्ता मानकों एवं बाजार तंत्र की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क, नागपुर के बिजनेस हेड एस. के. राणा द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की एक्सपोज़र विज़िट उद्यमियों के लिए सीखने, नेटवर्किंग बढ़ाने एवं व्यवसाय में नवाचार अपनाने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती है।

दो दिवसीय इस विज़िट के दौरान उद्यमियों ने विभिन्न उद्योगों, प्रोसेसिंग यूनिट्स, क्लस्टरों एवं प्रशिक्षण संस्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें अत्याधुनिक उत्पादन तकनीकों, मशीनरी, गुणवत्ता नियंत्रण एवं प्रमाणन प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सफल उद्यमियों एवं विशेषज्ञों के साथ संवाद कर व्यावसायिक अनुभवों का आदान-प्रदान भी किया गया।

विज़िट के दौरान प्रमुख गतिविधियों में उन्नत उद्योगों एवं क्लस्टरों का दौरा, उत्पादन तकनीक एवं मशीनरी का अध्ययन, गुणवत्ता मानकों एवं सर्टिफिकेशन की जानकारी, बाजार एवं सप्लाई चेन की समझ, वेल्यू एडिशन की प्रक्रिया, नए व्यवसायिक अवसरों एवं बेस्ट प्रैक्टिसेस का अध्ययन तथा एमएसएमई से संबंधित शासकीय योजनाओं की जानकारी शामिल रही।

उद्यमियों ने इस विज़िट को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने व्यवसाय के विस्तार हेतु नई तकनीकों, बेहतर प्रबंधन प्रणाली एवं बाजार संभावनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है।

कार्यक्रम का सफल संचालन चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के रोहित शर्मा एवं पंकज साहू द्वारा किया गया। वहीं सीएसआईडीसी विभाग के प्रतिनिधि योगेश जायसवाल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जिनके मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

kgnews

Recent Posts

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

6 hours ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

9 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

9 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

10 hours ago