CG : हर घर नल से जल योजना से बदली जिंदगी- बब्बी बाई के घर आया खुशियों का सवेरा

रायपुर, जल जीवन मिशन के तहत श्हर घर नल से जलश् भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य सभी ग्रामीण परिवारों को क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पर्याप्त मात्रा और निर्धारित गुणवत्ता का पीने योग्य पानी उपलब्ध कराना है। “हर घर नल से जल” योजना के तहत ग्राम पंचायत मोहनटोला (विकासखंड भरतपुर) की बब्बी बाई को अब घर पर ही स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल रही है, जिससे उनकी वर्षों पुरानी पानी की समस्या समाप्त हो गई है और उनके जीवन में सुख, सुविधा व खुशहाली आई है।

              प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित पेयजल की सुनिश्चित उपलब्धता प्रदान करने के लिए, अगस्त 2019 से सरकार  जल जीवन मिशन  हर घर जल लागू कर रही है। नल के जल कनेक्शन के माध्यम से निर्धारित गुणवत्ता का पर्याप्त पानी नियमित और दीर्घकालिक आधार पर उपलब्ध करा
 जिला मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर के भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहनटोला की निवासी बब्बी बाई की कहानी आज ग्रामीण परिवर्तन की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभर रही है। कभी पानी के लिए रोज लंबी दूरी तय करने को मजबूर रहने वाली बब्बी बाई की जिंदगी अब सुकून, सुविधा और खुशहाली से भर गई है।

पहले उनका अधिकांश समय कुएं और हैंडपंप से पानी लाने में ही व्यतीत हो जाता था। सुबह की शुरुआत ही पानी की चिंता से होती थी, जिससे न केवल समय ही बर्बादी होती थी बल्कि शारीरिक श्रम भी अधिक करना पड़ता था। स्वच्छ पेयजल की कमी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बनी रहती थीं। लेकिन हर घर नल से जल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन ने उनकी जिंदगी की तस्वीर बदल दी है। 

             अब बब्बी बाई के घर के आंगन में लगे नल से स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल आसानी से उपलब्ध हो रहा है। इससे उनका समय बच रहा है और जीवन में सहजता आई है। अब वे अपने परिवार की देखभाल और अन्य कार्यों के लिए अधिक समय दे पा रही हैं। बब्बी बाई के चेहरे पर अब संतोष और खुशी साफ झलकती है। वे कहती हैं, अब हमें पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता। हमारे घर में ही शुद्ध पानी मिल रहा है। यह योजना हमारे गांव के लिए किसी वरदान से कम नहीं है और हमारे बच्चों का भविष्य भी बेहतर बना रही है।

             हर घर नल से जल योजना के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे ग्रामीण जीवन को नई दिशा देने वाली पहल बताती हैं। बब्बी बाई की यह कहानी केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि उस बदलते भारत की तस्वीर है, जहां शासकीय योजनाएं जमीनी स्तर पर पहुंचकर लोगों के जीवन को आसान, सुरक्षित और सम्मानजनक बना रही हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : बिहान योजना ने दी नई पहचान – सुरेखा जायसवाल बनीं ‘लखपति दीदी’…

CG : बिहान योजना ने दी नई पहचान – सुरेखा जायसवाल बनीं ‘लखपति दीदी’…

कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक…

27 minutes ago
CG : पीएम आवास शहरी 2.0 योजना से साकार हुआ गुंजा साहू का पक्के घर का सपना…

CG : पीएम आवास शहरी 2.0 योजना से साकार हुआ गुंजा साहू का पक्के घर का सपना…

कोरबा । शासन की महत्वाकांक्षी पीएम आवास शहरी 2.0 योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्के…

29 minutes ago
CG : बेहतर खेती, बेहतर भविष्य, नैनो तकनीक अपना रहे किसान…

CG : बेहतर खेती, बेहतर भविष्य, नैनो तकनीक अपना रहे किसान…

आधुनिक नवाचार का मिला लाभ, किसान ब्रजेश रात्रे ने दोहराया भरोसा कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णु…

32 minutes ago
CG : पीएम किसान उत्सव दिवस पर किसानों को मिली 15.72 करोड़ की सम्मान निधि…

CG : पीएम किसान उत्सव दिवस पर किसानों को मिली 15.72 करोड़ की सम्मान निधि…

कृषि विज्ञान केंद्र, कोरबा में किसान प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कोरबा । प्रधानमंत्री किसान…

34 minutes ago
CG : अवैध खनन : 1 जेसीबी समेत 9 वाहन जप्त…

CG : अवैध खनन : 1 जेसीबी समेत 9 वाहन जप्त…

कोरबा । कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में…

40 minutes ago
CG : दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा…

CG : दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा…

मनोज खूंटे के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…

42 minutes ago