CG : रायपुर के वकील से 1 करोड़ 33 लाख की ठगी …

रायपुर। राजधानी रायपुर के एक वरिष्ठ वकील को ठगों ने बड़ा झटका दिया है। सोलर लाइट लगाने का काम दिलाने के नाम पर उनसे करीब 1 करोड़ 33 लाख रुपये ठग लिए गए। मामला सामने आने के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौबे कॉलोनी, रायपुर निवासी विनीत तिवारी पिछले 32 साल से वकालत कर रहे हैं।

बताया गया कि उनके एक जूनियर ने उनकी पहचान भावेश जैन, गोपाल वैष्णव और संतोष कर्ण से कराई। इन लोगों ने उन्हें डोंडीलोहारा क्षेत्र में 1000 सोलर पोल लगाने का बड़ा काम दिलाने का झांसा दिया और मोटा मुनाफा होने की बात कही। पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए आरोपी उन्हें सीधे जनपद पंचायत कार्यालय ले गए। शिकायत के अनुसार, वहां एक अफसर से मुलाकात भी कराई गई, जहां काम देने की सहमति जैसी बात कही गई। यहां से वकील को भरोसा हो गया कि काम असली है। आरोपियों ने तिफरा बस स्टैंड के पास वर्क ऑर्डर देने के नाम पर पहले 10 लाख रुपये लिए।

इसके बाद अलग-अलग किश्तों में कुल 1 करोड़ 33 लाख 64,000 की रकम ले ली गई। जब वकील ने मौके पर सोलर पोल लगाने का काम शुरू किया, तो डोंडीलोहारा के अधिकारियों ने ऐसे किसी काम से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद मामला खुला कि पूरा टेंडर ही फर्जी था। पीड़ित की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने संतोष कर्ण, गोपाल वैष्णव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।रायपुर। राजधानी रायपुर के एक वरिष्ठ वकील को ठगों ने बड़ा झटका दिया है। सोलर लाइट लगाने का काम दिलाने के नाम पर उनसे करीब 1 करोड़ 33 लाख रुपये ठग लिए गए। मामला सामने आने के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौबे कॉलोनी, रायपुर निवासी विनीत तिवारी पिछले 32 साल से वकालत कर रहे हैं।

बताया गया कि उनके एक जूनियर ने उनकी पहचान भावेश जैन, गोपाल वैष्णव और संतोष कर्ण से कराई। इन लोगों ने उन्हें डोंडीलोहारा क्षेत्र में 1000 सोलर पोल लगाने का बड़ा काम दिलाने का झांसा दिया और मोटा मुनाफा होने की बात कही। पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए आरोपी उन्हें सीधे जनपद पंचायत कार्यालय ले गए। शिकायत के अनुसार, वहां एक अफसर से मुलाकात भी कराई गई, जहां काम देने की सहमति जैसी बात कही गई। यहां से वकील को भरोसा हो गया कि काम असली है। आरोपियों ने तिफरा बस स्टैंड के पास वर्क ऑर्डर देने के नाम पर पहले 10 लाख रुपये लिए।

इसके बाद अलग-अलग किश्तों में कुल 1 करोड़ 33 लाख 64,000 की रकम ले ली गई। जब वकील ने मौके पर सोलर पोल लगाने का काम शुरू किया, तो डोंडीलोहारा के अधिकारियों ने ऐसे किसी काम से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद मामला खुला कि पूरा टेंडर ही फर्जी था। पीड़ित की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने संतोष कर्ण, गोपाल वैष्णव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशानुरूप संचालित 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' के तहत दंतेवाड़ा…

23 minutes ago
मध्यप्रदेश भवन में 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

मध्यप्रदेश भवन में 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

भोपाल  नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित मध्यप्रदेश भवन में आयोजित 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का…

36 minutes ago
वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर

वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर

रायपुर  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी वन धन विकास केंद्र (वीडीवीके) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से…

38 minutes ago
NEET पेपर लीक के विरोध में भोपाल में उग्र प्रदर्शन, NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

NEET पेपर लीक के विरोध में भोपाल में उग्र प्रदर्शन, NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

भोपाल नीट (NEET) पेपर लीक मामले के विरोध में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा…

38 minutes ago
पितृत्व विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, DNA टेस्ट को बताया न्याय के लिए जरूरी

पितृत्व विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, DNA टेस्ट को बताया न्याय के लिए जरूरी

महासमुंद. महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलसापाली से जुड़े एक चर्चित पितृत्व विवाद…

48 minutes ago
मध्य भारत की हृदयस्थली में नई संभावनाओं को साकार करने वाला राजमार्ग : बोरगांव से शाहपुर तक

मध्य भारत की हृदयस्थली में नई संभावनाओं को साकार करने वाला राजमार्ग : बोरगांव से शाहपुर तक

भोपाल  मध्यप्रदेश के तेजी से विकसित हो रहे कृषि क्षेत्र और मध्य भारत के केले…

48 minutes ago