CG : पोल्ट्री फार्म कारोबारियों को 50 लाख का नुकसान, बर्ड फ्लू का खतरा …

बिलासपुर। बर्ड फ्लू फैलने के बाद जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शहर से लगे कोनी स्थित शासकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) की पुष्टि होने के बाद चिकन और अंडों की बिक्री पर पूरी तरह से 10 किलोमीटर के दायरे में रोक लगा दी है। नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन-खाद्य विभाग की संयुक्त टीमों को पोल्ट्री फार्म, होटलों और चिकन दुकानों को बंद कराने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके कारण निगम क्षेत्र में रोजाना करीब 50 लाख रुपए का कारोबार प्रभावित हो रहा है। पशुपालन, नगर निगम और खाद्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

अगर कहीं चिकन या अंडों की बिक्री करते हुए पाया गया, तो संबंधित सामग्री जप्त कर नष्ट की जाएगी। इसके अलावा होटलों और रेस्टोरेंट्स में भी चिकन और अंडों के उपयोग और बिक्री पर रोक है, जिसकी निगरानी खाद्य विभाग कर रही है। पशुपालन विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. जीएसएस. तंवर ने बताया कि संक्रमित क्षेत्र के साथ ही आसपास के 10 किमी के दायरे में किसी भी प्रकार की चिकन और अंडे की खरीद-बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। इसके लिए 4-4 सदस्यों की 9 अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार क्षेत्र में निरीक्षण कर रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व का सहारा, बुधरी माड़वी के जीवन में आई खुशहाली…

CG : महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व का सहारा, बुधरी माड़वी के जीवन में आई खुशहाली…

बीजापुर । छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल…

2 minutes ago
CG : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, निजी वीडियो वायरल; महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार…

CG : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, निजी वीडियो वायरल; महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार…

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ऑनलाइन दोस्ती के बाद युवती को शादी का…

12 minutes ago
CG : संघर्ष पर जीत की उड़ान : दिव्यांग बेटी शिवबती ने तीरंदाजी में संभाग में मारी बाजी…

CG : संघर्ष पर जीत की उड़ान : दिव्यांग बेटी शिवबती ने तीरंदाजी में संभाग में मारी बाजी…

कोण्डागांव । कठिन संघर्ष और अटूट हौसले के दम पर कोण्डागांव की श्रवण दिव्यांग बेटी…

16 minutes ago
CG : पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर…

CG : पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर…

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का हुआ…

20 minutes ago
CG : ई-केवाईसी में लापरवाही, बस्तर के 81 हजार से ज्यादा राशन हितग्राहियों पर संकट…

CG : ई-केवाईसी में लापरवाही, बस्तर के 81 हजार से ज्यादा राशन हितग्राहियों पर संकट…

जगदलपुर । बस्तर जिले में राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी नहीं कराना अब भारी पड़…

24 minutes ago
जीतू पटवारी के भाई नाना ने पूछताछ में कबूला सट्टे का खेल, दो घंटे तक आमने-सामने हुए सवाल-जवाब

जीतू पटवारी के भाई नाना ने पूछताछ में कबूला सट्टे का खेल, दो घंटे तक आमने-सामने हुए सवाल-जवाब

इंदौर. ड्रग्स और ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेजी से आगे बढ़…

31 minutes ago