पिछले ढाई-तीन महीनों से हिंसा की आग में झुलस रहे मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को झकझोर दिया है. इस वीडियो में एक समुदाय के लोग दूसरे समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराते दिख रहे हैं और उनके साथ दरिंदगी कर रहे हैं. इस घटना को लेकर पूरे देश में उबाल है जिसको लेकर कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र एवं स्थानीय सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. महिला कांग्रेस का कहना है कि हिंसक घटनाओं को रोकने में भाजपा की केंद्र एवं स्थानीय सरकार पूरी तरह विफल रही है इसे रोकने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं कीए गए है. इस घटना से पूरा देश शर्मसार है आज इस भाजपा के राज में देश की हर महिला खुद को निर्वस्त्र महसूस कर रही है. इसी लिए आज महिला कांग्रेस ने अध्यक्ष माया शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय महिलाओं व कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की गई व कड़ा विरोध जताया गया. महापौर व महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा सुदेश देशमुख ने मोदी व बीरेंद्र सिंह पर निशाना साधते कहा कि सबसे पहले, मोदी सरकार ने राज्य में चल रहे जातीय संघर्ष के मुद्दे को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया. भारतीय जनता पार्टी के मोदी सरकार राजनीतिक स्वार्थ के न ही शांति के लिए कोई अपील नहीं की है, न ही मणिपुर के मुख्यमंत्री से पद छोड़ने के लिए कहा है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो मणिपुर राज्य में बर्बर हिंसा की सैकड़ों घटनाओं का केवल एक उदाहरण है जिसमे वीडियो वायरल होने के बाद 2 महीनों से ज़्यादा जब हो चुके थे तब आंख खुली। यही नहीं पूरी बेशर्मी के साथ प्रधानमंत्री ने मणिपुर में और चल रही हिंसा को अन्य राज्यों से जोड़ने की कोशिश की.. महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा ने कहा कि 2 महीने तक हमारे प्रधानमंत्री को समय नहीं मिला मणिपुर जाने का , सुप्रीम कोर्ट को कहना पड़ गया की अब कार्यवाही नहीं की तो हम करेंगे , तब जाकर पहला शब्द मणिपुर में हो रही हिंसा केलिए मोदी जी के मुँह से निकला , और इसे बेशर्मी ही कहा जाएगा की मणिपुर पर अपनी नाकामी छुपाने के लिए छत्तीसगढ़ का नाम ले लिया।यह कतई स्वीकार नहीं है कि सम्प्रदाइक संघर्ष के क्षेत्र में लैंगिक हिंसा भड़काने के लिए महिलाओं को हथियार बनाना मानवता वा मानव अधिकार का सबसे बड़ा उल्लंघन है , संवैधानिक लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है , आज पूरे देश का चीर हरण हुआ। प्रधानमंत्रीजी ने आपने राजनीति की हद पार कर ली है, नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री पद के लायक़ नहीं हैं, 2024 में देश की आधी आबादी महिलाएं आपको मुंह तोड़ जवाब देंगी ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजनांदगांव की महापौर व महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा सुदेश देशमुख, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष माया शर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव कुसुम दुबे,प्रज्ञा गुप्ता , खेरून निशा ,पार्षद दुलारी साहू, दक्षिण ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिमा बंजारे, उत्तर ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना पटेल, पूर्व पार्षद सावित्री श्रीवास्तव, विक्रम नेताम, मधुबाला श्रीवास्तव, फरहा खान , प्रीती शर्माआदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मैजूद रहीं ।
महिलाओं के समर्थन में राज्य अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, एल्डरमैन मामराज अग्रवाल, एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग में राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल कलाम खान, शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी, प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा, जिला युवा कांग्रेस महासचिव सौम्य शर्मा, आदि कांग्रेस नेता उपस्थित रहे ।
