CG : चलती बाइक पर चाकू लहराकर वीडियो बनाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार…

कोरबा। कोरबा जिले में सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से चलती बाइक पर चाकू लहराने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वायरल वीडियो के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ लिया, जिनमें एक वयस्क और पांच विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की गई है। वयस्क आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जबकि नाबालिग आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले सीतामढ़ी क्षेत्र में आरोपियों ने चलती बाइक पर चाकू लहराते हुए एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसका उद्देश्य आम लोगों में डर और दहशत फैलाना था। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश फैल गया और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी माध्यमों और स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह के कृत्य को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती में डीजे की धुन पर चाकू लहराते हुए एक युवक द्वारा हमला करने का मामला भी सामने आया था। उस मामले में भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए पुलिस अब और अधिक सतर्क हो गई है और सोशल मीडिया पर नजर रख रही है।

“सजग कोरबा” अभियान के तहत कार्रवाई कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत असामाजिक तत्वों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों, खासकर युवाओं से अपील की है कि वे इस तरह के खतरनाक और गैरकानूनी कृत्यों से दूर रहें। सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स के लिए ऐसे स्टंट करना न केवल अपराध है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह के वीडियो बनाने या दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

3 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

3 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

3 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

3 hours ago