CG : बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या, मुखौटा पहनकर वारदात को अंजाम दिए जाने की खबर …

जांजगीर। छत्तीसगढ़ में अपराध को कम करने के लिए कड़े कानून बनाए गए हैं। बावजूद इसके ऐसी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार अलग अलग जिलों से चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला जांजगीर चांपा जिले से सामने आया हैं, जहां एक बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के खपरी गांव का है, जहां बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की गई है। मौके पर बदमाश के पैर के निशान मिले हैं। चोरी-लूट की नीयत से हत्या करने की बात सामने आई है।

घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है और ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी हुई है। बदमाश, होली का मुखौटा पहनकर पहुंचा था और मौके पर यह मुखौटा भी मिला है। दरअसल, खपरी गांव में बुजुर्ग छतराम साहू, उसकी पत्नी श्याम बाई घर के अंदर सोए थे। देर रात बदमाश घुसा और दोनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। दोहरे हत्याकांड के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर FSL की टीम को बुलाई गई है।

See also  CG : स्वामी आत्मानंद विद्यालय नैमेड़ में पूर्व नौसेना अधिकारी रणवीर सिंह भदौरिया का जन्मदिन मनाया गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *