CG : बिना कार्ड के गैस सिलेंडर मिलेगा, सिर्फ ये लोग पात्र …

बिलासपुर। एफटीएल, प्रवासी, श्रमिकों और विद्यार्थियों को गैस कंपनी ने बड़ी राहत देते हुए बिना कार्ड 5 किलो गैस सिलेंडर 564 रुपए में उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू की है. इस व्यवस्था का उद्देश्य इन वर्गों को ईंधन संकट से बचाना और सुचारू गैस आपूर्ति सुनिश्चित करना है. शहर में गैस आपूर्ति को लेकर सामने आ रही दिक्कतों के बीच शुक्रवार को प्रशासन और गैस कंपनियों ने एक अहम कदम उठाया है. अब एफटीएल, प्रवासी, श्रमिकों और विद्यार्थियों को बिना कार्ड भी सस्ती दर पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी. इस नई व्यवस्था के तहत 5 किलो का गैस 112 रुपये प्रति किलो की दर से दिया जाएगा. सोमवार को कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक में गैस वितरकों और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया कि इन वर्गों को गैस की कमी का सामना न करना पड़े. खासतौर पर छात्र और माइग्रेट उपभोक्ता यानी जो अस्थायी तौर पर रहता है उसको इसका लाभ मिलेगा ऐसे अवसर यानी देश भर में गैस की किल्लत की बात चल रही है. तो वे दस्तावेजों के अभाव में गैस सुविधा से वंचित रह जाते हैं, उन्हें इस पहल से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. इसके लिए गैस कम्पनी ने संबंधित या निकट के गैस एजेंसी में जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर गैस पा सकेंगे.

प्रशासन ने गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस योजना का लाभ पात्र उपभोक्ताओं तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी प्रकार की कालाबाजारी या अतिरिक्त वसूली न हो. अधिकारियों ने कहा इस पहल को आम लोगों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है. इससे न केवल गैस की किल्लत कम होगी, बल्कि जरूरतमंद उपभोक्ताओं को आसानी से ईंधन उपलब्ध हो सकेगा.

kgnews

Recent Posts

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा गुणवत्ता और समय-सीमा…

5 minutes ago
CG : पुलिस ने जंगल में मारी रेड, महुआ शराब बनाते दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : पुलिस ने जंगल में मारी रेड, महुआ शराब बनाते दो आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पूंजीपथरा…

9 minutes ago
CG : अवैध रेत उत्खनन पर बलरामपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

CG : अवैध रेत उत्खनन पर बलरामपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

नियम विरुद्ध उत्खनन में संलिप्त चौन माउंटेड मशीन जब्त, अवैध खनन पर लगातार सख्ती रायपुर,…

12 minutes ago
CG : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर सावरकर जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन

CG : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर सावरकर जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन

रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मां भारती के अमर सपूत एवं महान क्रांतिकारी ‘स्वातंत्र्यवीर’…

23 minutes ago
CG : राज्य के नए पीसीसीएफ बने अरुण पाण्डेय

CG : राज्य के नए पीसीसीएफ बने अरुण पाण्डेय

रायपुर । छत्तीसगढ़ का नया पीसीसीएफ अरुण पाण्डेय को बनाया गया है। इसको लेकर वन एवं…

32 minutes ago
CG : जशपुर में मौसम का कहर : बिजली गिरने से टोल सिस्टम ठप, आंधी-ओलावृष्टि से तबाही…

CG : जशपुर में मौसम का कहर : बिजली गिरने से टोल सिस्टम ठप, आंधी-ओलावृष्टि से तबाही…

जशपुर । जशपुर जिले में मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया। लोदाम क्षेत्र में…

40 minutes ago