कोरबा के बीर तराई गांव में संचालित माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाले दो दर्जन से ज्यादा बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। सभी बच्चों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा कि स्कूल में मध्यान भोजन के दौरान करील की सब्जी बनाई गई थी उसी का सेवन करने के बाद एक के बाद एक बच्चों ने उल्टियां करनी शुरू कर दी। मामले की जानकारी शिक्षा विभाग को दे दी गई है जिनके द्वारा बच्चों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए हैं।
कक्षा छठवीं के अनुराग कंवर ने बताया कि मंगलवार की दोपहर एक बजे लगभग मध्यान भोजन की छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे भोजन करने लगे। स्कूल में मध्यान्ह भोजन पर करील सब्जी भिंडी और आलू एक साथ मिक्स बना था। जिसे खाने के बाद लगभग दो बजे के बाद एक के बाद एक सभी बच्चों को उल्टी पेट, दर्द और सिर दर्द शुरू हो गया। छठवीं सातवीं और आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले लगभग 25 से 30 बच्चों का तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 का समापन किया उद्योग मंत्री ने रायपुर, वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री…
मसपुर में जब डीबीटी ने घोला पेंशनरों के जीवन में उत्साह रायपुर, डिजिटल क्रांति बुजुर्गों के…
रायपुर, कृषि आदानों (खाद और बीज) की समय पर उपलब्धता किसानों की राह बेहद आसान…
हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा जारी की गई निविदाएं रायपुर : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं…
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार रायपुर स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में…
जिला मुख्यालयों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसदगण एवं विधायकगण होंगे मुख्य अतिथि सरगुजा में…