CG : प्रधानपाठक ने अपने जन्मदिन पर बच्चों को बांटे गिफ्ट…

CG : प्रधानपाठक ने अपने जन्मदिन पर बच्चों को बांटे गिफ्ट…

बेमेतरा । जिले के शासकीय प्राथमिक शाला चोरभट्टी में नेवता भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधानपाठक कोमल सिन्हा ने अपने जन्मदिवस पर कराया है। नेवता भोज खाकर बच्चे खुश हुए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। प्रधान पाठक कोमल सिन्हा ने अपने जन्मदिवस को यादगार बनाते हुए विद्यार्थियों के बीच उपयोगी शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। कक्षा पाँचवीं, चौथी और तीसरी के विद्यार्थियों को कंपास बॉक्स भेंट किए गए। जिससे उनके अध्ययन में सहूलियत होगी।

वहीं कक्षा पहली एवं दूसरी के नन्हे विद्यार्थियों को रंग-बिरंगे कलर पैकेट प्रदान किए गए, जिससे उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त, सभी विद्यार्थियों को स्वादिष्ट जलेबी, शीतल पेय एवं ताजे फल वितरित किए गए। बच्चों ने बड़े आनंद और उत्साह के साथ इन उपहारों को स्वीकार किया और अपने शिक्षक के जन्मदिवस को खास बना दिया। विद्यालय परिसर में बच्चों की खुशियों और उत्साहपूर्ण गतिविधियों ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक देवराम साहू एवं आशुतोष चौबे, साथ ही शाला विकास समिति के अध्यक्ष भागवत वर्मा एवं सदस्य जितेंद्र मानिकपुरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रधान पाठक कोमल सिन्हा को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कार्यक्रम की सराहना की।

See also  लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *