उत्तर बस्तर कांकेर, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के क्रियान्वयन के संबंध में वर्ष 2026-27 हेतु संस्थाओं के इम्पैनलमेंट के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कांकेर द्वारा 23 अप्रैल तक ‘रूचि की अभिव्यक्ति’ आमंत्रित की गई है। योजना से संबंधित मापदण्ड एवं विस्तृत जानकारी आदिवासी विभाग की वेबसाइट https://www.tribal.cg.gov.in/ का अवलोकन कर प्राप्त किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, नयी सोच के साथ बेहतर कॅरियर के अवसर प्रदान करना तथा उन्हें बहुमुखी व्यक्तित्व विकास के लिए अवसर प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ राज्य के उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर किसान…
भोपाल प्रदेश में 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की…
भोपाल प्रदेश में अवैध कालोनी के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री रोकने या उस पर…
भोपाल भोपाल के बाद सरकार ने इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की लागत में वृद्धि के…
रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को ग्राम सभाओं के माध्यम से…