भारत पाक मैच का एक दिन पूर्व 14 अक्टूबर को हो सकता है

नयी दिल्ली
भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में वनडे विश्व कप का बहुप्रतीक्षित मुकाबला नवरात्रि का पहला दिन होने के कारण एक दिन पहले 14 अक्टूबर को कराया जा सकता है जिससे दर्शकों को इंतजामात की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और बीसीसीआई ने पिछले महीने विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा की और इस मैच की मेजबानी अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम को दी।

इसके बाद से अहमदाबाद के लिये हवाई किराये और होटल की दरें आसमान को छूने लगी। अब मैच एक दिन पहले कराया जाता है तो दर्शकों की परेशानियों का कोई ठिकाना नहीं रहेगा।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘‘15 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने राय दी है कि मैच एक दिन पहले कराया जाये क्योंकि इसके लिये भी भारी तादाद में सुरक्षाबल तैनात करना होगा।''

आईसीसी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘इस पर आगे बात करनी होगी। अगर कोई बदलाव करना होगा तो उस पर बात की जायेगी।''

पता चला है कि मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा लेकिन दर्शकों को फिर भी अपनी यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव करना होगा।

भारत को विश्व कप का पहला मैच आठ अक्टूबर को चेन्नई में आस्ट्रेलिया से खेलना है।पाकिस्तान के दो मैच छह और 12 अक्टूबर को हैदराबाद में होंगे। भारत . पाकिस्तान मैच एक दिन पहले कराये जाने से बाबर आजम की टीम को अभ्यास के लिये एक दिन कम मिलेगा।

इस बीच बीसीसीआई ने विश्व कप के मैचों की मेजबानी कर रहे सभी प्रदेश संघों की बैठक दिल्ली में शुक्रवार को बुलाई है। इसमें भारत और पाकिस्तान के मैच की तारीख में बदलाव पर भी बात होगी।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने प्रदेश संघों को पत्र लिखकर विश्व कप के लिये कार्यसमूह के गठन के लिये कहा था।

शाह और बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी समेत बोर्ड के पांच पदाधिकारी सभी स्थानों की तैयारियों पर नजर रखेंगे जिनमें अभ्यास मैचों के मेजबान गुवाहाटी और त्रिवेंद्रम शामिल हैं।पदाधिकारियों में आईपीएल अध्यक्ष अरूण धूमल, बोर्ड के पूर्व कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी और शीर्ष परिषद के सदस्य प्रभतेज भाटिया के अलावा केएससीए सचिव ए शंकर शामिल हैं।

विश्व कप पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक दस स्थानों पर खेला जायेगा जिसमें दिल्ली, धर्मशाला, अहमदाबाद, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, बेंगलुरू, लखनऊ, चेन्नई और कोलकाता शामिल हैं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी ‘समधी भेंट’, अजय चंद्राकर की पोस्ट पर CM साय का जवाब वायरल

छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी ‘समधी भेंट’, अजय चंद्राकर की पोस्ट पर CM साय का जवाब वायरल

रायगढ़. सियासत की बिसात पर अक्सर तनाव, तीखे बयान और तल्खियों की ही खबरें सुर्खियां…

54 minutes ago
भोजशाला गर्भगृह में गुपचुप रखी गई मां वाग्देवी की प्रतिमा, ASI ने तुरंत हटाया; सुरक्षा बढ़ाई गई

भोजशाला गर्भगृह में गुपचुप रखी गई मां वाग्देवी की प्रतिमा, ASI ने तुरंत हटाया; सुरक्षा बढ़ाई गई

  धार  धार जिले में स्थित भोजशाला परिसर में  मां वाग्देवी की अष्टधातु की प्रतिमा…

1 hour ago
CG : CM साय आज मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे

CG : CM साय आज मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार 2026 के तहत विभिन्न जिलों का…

1 hour ago
CG : सुप्रीम कोर्ट ने मुंगेली गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

CG : सुप्रीम कोर्ट ने मुंगेली गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

बिलासपुर । मुंगेली जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील…

1 hour ago
CG : हार्ट अटैक से युवा कलाकार की मौत

CG : हार्ट अटैक से युवा कलाकार की मौत

बालोद । जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है,…

1 hour ago
CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

दुर्ग । गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ…

2 hours ago