राजनांदगांव : ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ रोजगार, आवास दिवस भी मनाया…

राजनांदगांव , जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 7 अप्रैल को विकास का उत्सव मनाया गया। शासन के निर्देशानुसार चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस और आवास दिवस का एकीकृत आयोजन कियागया। इसका मुख्य उद्देश्य लंबित समस्याओं का मौके पर निराकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को रफ्तार देना है।

सरकार ने लक्ष्य रखा है कि स्वीकृत सभी आवासों का निर्माण आगामी 90 दिनों के भीतर पूर्ण किया जाए। आज पंचायतों में हितग्राहियों को हस्तांतरित राशि का ब्यौरा दिया जाएगा। साथ ही, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और लंबित जियो-टैगिंग जैसे तकनीकी कार्यों को पूरा करने पर जोर रहेगा। स्व-सहायता समूह की दीदियों को निर्माण सामग्री आपूर्ति के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि उनकी आजीविका बढ़ सके।

क्यूआर कोड से होगी डिजिटल निगरानी: पारदर्शिता के लिए अमृत सरोवरों और सूचना पटलों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इसे स्कैन करते ही ग्रामीण योजनाओं की प्रगति देख सकेंगे। जल संरक्षण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष कार्ययोजना भी आज लॉन्च की गई है।

नवा तरिया: आय का नया जरिया: मोर गांव-मोर पानी अभियान के तहत अब तालाब केवल जल संचय नहीं, बल्कि कमाई का स्रोत बनेंगे। इसके लिए सीएलएफ स्तर पर नए स्थलों का चयन कर कार्ययोजना बनाई गई है। मनरेगा के तहत पुराने कार्यों को जल्द पूरा कर नए काम शुरू करने पर चर्चा भी की गई।

kgnews

Recent Posts

जबलपुर में ‘हमारे राम’ कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगी आग, बड़ा हादसा टला

जबलपुर में ‘हमारे राम’ कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगी आग, बड़ा हादसा टला

जबलपुर  शक्ति भवन स्थित तरंग ओडिटोरियम शनिवार की शाम करीब सात बजे उस वक्त अफरा-तफरी…

18 minutes ago
सुशासन तिहार बना लोगों की राहत का जरिया, घर के पास ही सुलझ रहीं समस्याएं

सुशासन तिहार बना लोगों की राहत का जरिया, घर के पास ही सुलझ रहीं समस्याएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने और जनता की…

1 hour ago
नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल

नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल

नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल…

1 hour ago
CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस कर्मियों की गंभीर लापरवाही पर एसपी ने सख्त…

2 hours ago
अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

पांढुर्ना  पांढर्णा में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाल टीम ने नेशनल टूर्नामेंट के फाइनल मे शानदार खेल का…

3 hours ago