राजनांदगांव : सिंधी-पंजाबी विषय की कॉपी जांचने नियुक्त होंगे निजी शिक्षक…

राजनांदगांव , दसवी-बारहवी बोर्ड के कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है। सामान्य विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं को जांच के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल को भेजा जा रहा है। हालांकि कुछ भाषा के कॉपियों की जांच अभी शेष है। जिनके लिए विशेषज्ञ निजी शिक्षक अपाइंट किए जाएंगे।

जिले में दो चरणों में कॉपियां पहुंची थी। जिनकी कुल संख्या लगभग एक लाख रही हैं। इनमें कुछ ऐसी कॉपियां भी हैं। जो ​सिंधी, पंजाबी, म्युजिक और टेक्निकल विषयों से संब​ं​धित हैं। इन विषयों के शिक्षक फिलहाल शासकीय स्कूलों में पदस्थ नहीं हैं। इसे देखते हुए अब निजी स्कूलों के शिक्षकों को विशेष तौर पर नियुक्त कर इन कॉपियों की जांच कराई जाएगी।

निय​म के मुताबिक तीन साल के शिक्षण अनुभव वाले निजी स्कूलों के सिंधी, पंजाबी और म्युजिक विषय के शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में नियुक्त किया जा सकता है। इसी के तहत इन विषयों के लिए अंतिम चरण में निजी स्कूलों के शिक्षकों की मदद ली जाएगी। हालाकि ऐसे कॉपियों की संख्या 80 से 150 के आसपास ही हैं।

कॉपियों में पास करने की मिन्नतें भी मिलती रही मूल्यांकन कार्य के दौरान कॉपियों में शिक्षकों को पास करने की मिन्नतें भी लिखी हुई है। मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों ने बताया कि कई कॉपियां ऐसी थी, जिसमें पीछे स्टूडेंट्स ने खुद को पास कर देने, नंबर कम काटने, स्पेलिंग की गलतियों को अनदेखा कर देने जैसी बातें लिखी थी। सबसे अधिक दसवी के गणित और अंग्रेजी विषय के कॉपियों में ऐसी मिन्नतें लिखी देखी गई है। हर साल ऐसी स्थिति सामने आई है। इसके लिए पहले से तैयारी की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

2 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

3 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

3 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

4 hours ago