राजनांदगांव : जल जीवन मिशन से ग्राम बीजाभाठा में हर घर जल का सपना बना हकीकत

ग्रामीणों के प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से पहुंच रहा स्वच्छ एवं शुद्ध जल
राजनांदगांव । शासन के जल जीवन मिशन अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बीजाभाठा में हर घर जल का सपना अब हकीकत बन गया है। ग्राम बीजाभाठा के ग्रामीण कभी पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। गर्मी के दिनों में हैंडपंप और कुएं सूखने से स्थिति और भी विकट हो जाती थी और पानी के लिए लंबी कतारें लगती थीं। शसन द्वारा इन कठिन परिस्थितियों को देखते हुए जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम बीजाभाठा में हर घर जल योजना के तहत गांव में सुनियोजित तरीके से पाइपलाइन बिछाने, पानी टंकी (ओवरहेड टैंक) निर्माण कराया एवं प्रत्येक घर तक नल कनेक्शन उपलब्ध कराने का कार्य प्रारंभ किया गया। इस पूरे कार्य में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, जल एवं स्वच्छता समिति, तकनीकी टीम एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। ग्रामीणों ने योजना के महत्व को समझा और इसके सफल क्रियान्वयन में सहयोग दिया। नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्ता जांच एवं समय-समय पर बैठक आयोजित कर कार्य की प्रगति सुनिश्चित की गई।
जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम पंचायत बीजाभाठा में हर घर में नल के माध्यम से स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। यह बदलाव ग्रामीणों के जीवन में एक बड़ा सकारात्मक परिवर्तन लेकर आया है। अब ग्रामीण महिलाओं को पानी लाने के लिए लाईन नहीं लगाना पड़ता, जिससे उनके समय की बचत हो रही है और इस समय का उपयोग अन्य घरेलू कार्यों और आत्मनिर्भर गतिविधियों में कर रही हैं। इस योजना का प्रभाव केवल पेयजल सुविधा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ा है। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से जलजनित बीमारियों में कमी आयी है। गांव में स्वच्छता का स्तर भी बेहतर हुआ है और ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इसके अलावा ग्राम में जल संरक्षण एवं जल के उचित उपयोग के लिए भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इस व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए ग्रामीणों को पानी की बचत, वर्षा जल संचयन और पाइपलाइन की देखरेख के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्राम बीजाभाठा हर घर जल योजना की सफलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। किस तरह से शासन की योजनाएं जनभागीदारी के साथ लागू होने से लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाती हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : बिलासपुर में चौकीदार की हत्या कर पटना बेंगलुरु और प्रयागराज में छुपे कातिल गिरफ्तार …

CG : बिलासपुर में चौकीदार की हत्या कर पटना बेंगलुरु और प्रयागराज में छुपे कातिल गिरफ्तार …

बिलासपुर। सरकंंडा क्षेत्र के नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार…

2 minutes ago
CG : राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी पर महिला पटवारी निलंबित …

CG : राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी पर महिला पटवारी निलंबित …

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता बरतने के मामले में प्रशासन…

5 minutes ago
राजनांदगांव : 4 वर्षीय ग्रेजुएशन पूरा, अब 1 वर्षीय पीजी पर अटका भविष्य…

राजनांदगांव : 4 वर्षीय ग्रेजुएशन पूरा, अब 1 वर्षीय पीजी पर अटका भविष्य…

राजनांदगांव , नई शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम पूरा कर चुके विद्यार्थियों…

7 minutes ago
राजनांदगांव : पुलिस की बैरिकेडिंग कोन सड़क किनारे बदहाल पड़ी…

राजनांदगांव : पुलिस की बैरिकेडिंग कोन सड़क किनारे बदहाल पड़ी…

राजनांदगांव| शहर के विभिन्न चौराहों और सड़क किनारे यातायात पुलिस की बैरिकेडिंग, कोन और अन्य…

11 minutes ago
राजनांदगांव : एसएमडीसी के अध्यक्ष पारस व उपाध्यक्ष दीनदयाल ठाकुर होंगे…

राजनांदगांव : एसएमडीसी के अध्यक्ष पारस व उपाध्यक्ष दीनदयाल ठाकुर होंगे…

राजनांदगांव , शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पारागांव खुर्द विकासखंड डोंगरगढ़ में विद्यालय प्रबंधन व विकास…

13 minutes ago
CG : रिश्वत लेते पकड़े गए एसडीओ, पटवारी समेत 5 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश …

CG : रिश्वत लेते पकड़े गए एसडीओ, पटवारी समेत 5 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

14 minutes ago