राजनांदगांव : जनगणना 2027 की तैयारी के लिए तकनीकी सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश पाण्डेय की उपस्थिति में जनगणना 2027 की तैयारी के अंतर्गत तकनीकी सहायकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में तकनीकी सहायकों को जनगणना 2027 के लिए आवश्यक सभी तकनीकी प्रक्रियाओं, डिजिटल मॉड्यूल, डेटा प्रविष्टि, सत्यापन पद्धति तथा फील्ड में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अपर कलेक्टर ने कहा कि जनगणना देश की योजना निर्माण प्रक्रिया की आधारशिला है, इसलिए सभी तकनीकी सहायकों को यह कार्य अत्यंत गंभीरता और तत्परता से करना होगा। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को समयबद्ध और सटीक रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए। जनगणना के प्रथम चरण के रूप में 1 मई से मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग) का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ कर ली गई हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जनगणना दल को सही जानकारी प्रदान करें और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहयोग दें। प्रशिक्षण का संचालन जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर दीपक ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू सहित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

5 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

5 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

6 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

6 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

6 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

6 hours ago