CG : अवैध संबंध के शक में परिवार पर जानलेवा हमला, मां की हत्या और 6 घायल ...

रायपुर साझा प्राकृतिक संसाधनों (कॉमन्स) के सुशासन और सामुदायिक संरक्षण पर केंद्रित दो दिवसीय “छत्तीसगढ़ कॉमन्स कंवीनिंग” का आयोजन 9 अप्रैल से ट्राइबल रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, सेक्टर-24, नवा रायपुर में किया जा रहा है। 10 अप्रैल को आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम और मुख्य सचिव विकास शील कॉमन्स संवाद सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्य सचिव विकास शील जनजातीय नीति पर व्याख्यान देंगे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के जनजातीय विकास विभाग के सहयोग से “प्रॉमिस ऑफ कॉमन्स” पहल के अंतर्गत विभिन्न साझेदार संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है।

सम्मेलन में पांडी राम मांडवी एवं जोगेश्वर यादव, सामाजिक कार्यकर्ता अश्विनी कंगे और इंदु नेताम, पर्यावरणविद् रामवीर तंवर सहित कई विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में कॉमन्स का सुशासन, जलवायु परिवर्तन, आजीविका, सामुदायिक संरक्षण, सांस्कृतिक आयाम और नीति समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *