CG : अमानत में खयानत का मामला, दो साल से फरार ट्रक मालिक अम्बिकापुर से गिरफ्तार…

रायगढ़ , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत थाना पूंजीपथरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अमानत में खयानत के प्रकरण में पिछले करीब दो वर्षों से फरार ट्रक मालिक गौतम साहू को अम्बिकापुर से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया, जिसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की जानकारी के अनुसार, प्रार्थी संदीप कुमार दुबे, सुपरवाइजर एस.एस. स्टील एंड पावर प्लांट पाली द्वारा 25 जून 2024 को थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 9 जून 2024 को ट्रक क्रमांक CG 15 DD 7119 के माध्यम से 12.500 मैट्रिक टन एम.एस. पाइप (कीमत ₹7,31,370) बंसल ट्रेडर्स सूरजपुर भेजा गया था, लेकिन चालक द्वारा माल गंतव्य तक नहीं पहुंचाया गया।

संदेह होने पर संपर्क करने पर चालक द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और बाद में माल के गबन की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी चालक अवधेश कुमार मेहत्ता उर्फ उदेश के खिलाफ अपराध क्रमांक 158/2024 धारा 407 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान 4 अगस्त 2024 को आरोपी चालक को अम्बिकापुर से गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने ट्रक मालिक गौतम साहू के निर्देश पर प्लांट से माल लाकर उसके गोदाम में खाली किया था। पुलिस ने उसके मेमोरेंडम के आधार पर सारा माल (एम.एस. पाइप) बरामद कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। प्रकरण में उपयोग किये गये ट्रक कमांक सी.जी. 15 डी. डी. 7119 एवं वाहन स्वामी गौतम साहू का पता किया गया ।

आरोपी गौतम साहू ट्रक लेकर सकुनत से फरार होने से गौतम साहू के विरूद्ध फरारी पंचनामा तैयार कर गिरफ्तार आरोपी उदेश कुमार कुशवाहा उर्फ अवधेश के विरूद्ध धारा 173 (8) जा.फौ. के तहत दिनांक 03.10.2024 को चालान न्यायालय पेश किया गया । एसएसपी शशि मोहन के दिशा निर्देशन पर ऑपरेशन तलाश में प्रकरण के फरार आरोपी गौतम साहू की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा मुखबीर लगाकर सरगर्मी से पतासाजी की जा रही थी, जो घटना के बाद फरार हो गया था। लगातार प्रयास और मुखबिर तंत्र की सक्रियता के चलते पूंजीपथरा पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी गौतम साहू अम्बिकापुर में छिपकर रह रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने चालक के साथ मिलकर माल को अपने गोदाम में रखवाना और घटना में प्रयुक्त ट्रक को बेच देना स्वीकार किया। आरोपी गौतम साहू पिता देव साहू उम्र 29 वर्ष सा० दर्रापारा अम्बिकापुर, थाना मणिपुर जिला सरगुजा को 9 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी, डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक शीतल पाण्डेय एवं आरक्षक विनोद शर्मा की अहम भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश “ऑपरेशन तलाश में लगतार सफलता मिली रही है, फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से अपील है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।”

kgnews

Recent Posts

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

24 minutes ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

9 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

10 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

10 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

10 hours ago