CG : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी की मार, 42°C के पार जा सकता है तापमान …CG : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी की मार, 42°C के पार जा सकता है तापमान …

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

12 अप्रैल से बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभागों में कुछ स्थानों पर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। गुरुवार को सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। दिन का तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *