राजनांदगांव , लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले तीन और आरोपियों को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में मैरिज ब्यूरो की संचालक व डायरेक्टर को पूर्व में ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

मामले की जांच के बाद धोखाधड़ी में शामिल रहे मैरिज ब्यूरो के ताम्रध्वज मानिकपुरी, सियाराम साहू को कवर्धा और सृष्टि गोस्वामी को ममता नगर राजनांदगांव से गिरफ्तार किया गया है। मैरिज ब्यूरो में गिरोह युवतियों की फर्जी तस्वीरें डाउनलोड कर प्रोफाइल बनाता था।

इसके बाद वाट्सएप के जरिए युवकों को जाल में फंसाकर रजिस्ट्रेशन, पैकेज और फैमिली मीटिंग के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती थी। गिरोह ने अलग-अलग राज्य के 600 से अधिक युवकों से ठगी की है। ठगी की रकम 45 लाख से अधिक है। आरोपियों को जेल भेज दिया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *