CG : कलेक्टर ने किया सारंगढ़ में परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ…

महिलाओं के सहयोग के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर भी सारंगढ़ में संचालित

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे द्वारा परिवार परामर्श केंद्र “एकत्व” का शुभारंभ शनिवार को किया गया। यह केंद्र सिटी कोतवाली थाना परिसर में है, जहां अब पारिवारिक विवादों का शांति पूर्ण समाधान किया जाएगा। इस भवन को नवपदस्थ पुलिस कर्मियों ने सजाया था। कार्यक्रम में एसडीएम वर्षा बंसल, तहसीलदार तोमन ध्रुव, एसडीओपी स्नेहिल साहू, प्रभारी जितेंद्र चंद्रा एवं कोतवाली प्रभारी कामिल हक सहित अन्य उपस्थित थे।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि समाज का महत्वपूर्ण इकाई परिवार है। परिवार में पति-पत्नी, पिता पुत्र जैसे कई रिश्तों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित होती हैं। पहले जहां परिवार के बुजुर्ग आपसी विवादों को सयुंक्त परिवार में सुलझा लेते थे, वहीं अब ऐसे समस्याओं के समाधान के लिए इस प्रकार के परामर्श केंद्र की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसमें काउंसलर की संख्या बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे ही सुविधा महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर में भी है।

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के प्रयासों से पुलिस विभाग को यह महत्वपूर्ण सुविधा प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से 28 परिवारों को टूटने से बचाया जा चुका है, जो आज सुख, शांति और समृद्धि के साथ जीवनयापन कर रहे हैं। एडिशनल एसपी निष्ठा पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि छोटी – छोटी बातों को नजरअंदाज करना ही रिश्तों को मजबूत बनाए रखने का मूल मंत्र है। उन्होंने नशा खोरी को भी पारिवारिक विघटन का एक बड़ा कारण बताया और लोगों से अपील की कि – समस्याओं को बढ़ाने के बजाय परामर्श केंद्र में आकर समाधान खोजें। उन्होंने यह भी कहा कि माता-पिता के अलगाव का बच्चों पर गंभीर प्रभाव पड़ता है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है।

7 काउंसलरों द्वारा टूटते रिश्तों को जोड़ने की पहल

कार्यक्रम के दौरान पांच नए परामर्शदाताओं को भी जोड़ा गया, जिनमें मधु केजरीवाल, पूनम शर्मा, शीला अग्रवाल, आशा अग्रवाल एवं शशिकला अग्रवाल शामिल हैं। वहीं अनुभवी परामर्शदाताओं में अनुपमा केशरवानी एवं ठाकुर की सेवाएं भी जारी रहेंगी। यह परिवार परामर्श केंद्र अब जिले में पारिवारिक समस्या के समाधान हेतु एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा, जहां गोपनीयता के साथ समस्याएं सुनी जाएंगी और अनुभवी मार्गदर्शन द्वारा रिश्तों में सुधार लाया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

8 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

9 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

9 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

9 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

9 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

10 hours ago