CG : धारदार चाकू के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, खमतराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

रायपुर। राजधानी रायपुर के कमिश्नरेट क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में खमतराई थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहले मामले में थाना खमतराई पुलिस को सूचना मिली थी कि भनपुरी मेन रोड पर एक व्यक्ति लोहे का धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डराते हुए घूम रहा है।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रेहान खान (21 वर्ष), निवासी बाजार चौक भनपुरी वार्ड क्रमांक 04 बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। इसी प्रकार दूसरे मामले में भी पुलिस को सूचना मिली कि पाटीदार भवन भनपुरी के पास एक व्यक्ति चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम संजू साहू उर्फ छोटू (23 वर्ष), निवासी सांई राम चौक गोवर्धन नगर बताया।

उसके पास से भी एक धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खमतराई में अलग-अलग अपराध क्रमांक दर्ज किए गए हैं। रेहान खान के खिलाफ अपराध क्रमांक 245/2026 तथा संजू साहू के खिलाफ अपराध क्रमांक 246/2026 दर्ज कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी रेहान खान के खिलाफ पूर्व में मारपीट के मामले दर्ज हैं, जबकि संजू साहू उर्फ छोटू मारपीट और आबकारी एक्ट के मामलों में पहले भी जेल जा चुका है।

पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाई गई है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की चेकिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

9 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

9 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

10 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

10 hours ago