CG : विभिन्न विकास कार्यों के लिए 89 लाख 47 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

जिला स्तरीय शिविर में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल
कमारभौंदी में बिना बिजली से चलने वाली एआई आधारित पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का किया गया टीबी की जांच

निक्षय निरामया अभियान के तहत 182 गांवों में 100 दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविरों का होगा आयोजन

गरियाबंद । जिला मुख्यालय गरियाबंद से लगभग 40-45 किमी दूरी पर स्थित सुदूर वनांचल एवं पूर्व में नक्सल प्रभावित अंचल के ग्राम कमारभौंदी में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में पहली बार स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल देखने को मिली। जिला प्रशासन की टीम गांव पहुंची और आधुनिक तकनीक से लैस स्वास्थ्य सुविधाएं ग्रामीणों तक पहुंचाई गईं।

शिविर में एआई आधारित पोर्टेबल एक्स-रे मशीन जिसे कुछ दिन पहले राज्य शासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग को आबंटित किया गया है। इस मशीन की खासियत यह है कि यह बिना बिजली वाले दुर्गम क्षेत्रों में भी बैटरी से संचालित हो सकती है। साथ ही इसमें बहुत कम रेडिएशन निकलता है और मरीजों को तुरंत जांच रिपोर्ट भी मिल जाती है। जिसे मरीज अपने मोबाईल, लैपटॉप या कम्प्यूटर के माध्यम से भी देख सकेंगे। इस आधुनिक तकनीक की मशीन से विशेष रूप से टीबी जैसी गंभीर बीमारी की पहचान बड़ी ही आसानी से की जा सकेगी।

इस दौरान लगभग 40 ग्रामीणों ने इस एक्स-रे सुविधा का लाभ लिया। जिससे उन्हें समय पर टीबी बिमारी के संदेह होने या न होने की जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम निक्षय निरामया छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के 182 गांवों में 100 दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर संदेहास्पद मरीजों की जांच की जाएगी।

इससे दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य भी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस दौरान कलेक्टर बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष सोहन यादव, जनपद उपाध्यक्ष लेखराम साहू, जिला पंचायत के सदस्य संजय नेताम, डीपीएम गणपत नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

1 hour ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

1 hour ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

2 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

2 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

2 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

2 hours ago