CG : जनगणना 2027, प्रथम चरण हेतु प्रशिक्षण प्रारंभ…CG : जनगणना 2027, प्रथम चरण हेतु प्रशिक्षण प्रारंभ…

दुर्ग । जिले में जनगणना 2027, प्रथम चरण हेतु अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण 11 अप्रैल से प्रारंभ हो गया है। यह प्रशिक्षण तहसीलवार विभिन्न स्थानों पर मास्टर ट्रेनर द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी अभिजीत सिंह ने आज बीआईटी के बी-ब्लॉक कमरा नंबर 303, 304, 312 में आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण/अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण के दौरान बतायी जा रही जानकारी पर विशेष ध्यान देने की बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के हर पहलू को गंभीरता से लिया जाए ताकि गणना के दौरान किसी प्रकार की चूक न हो। कोई भी गणना से वंचित न होने पाए। अधिकारी-कर्मचारियों का यह प्रशिक्षण 50-50 के बैच में तीन कमरों में दिनांक 11,12,13,15,16,17,20,21,22 अप्रैल को सुबह 9.30 से प्रारंभ होकर संध्या 5.30 तक चलेगा। इस अवसर पर अनुविभागीय जनगणना अधिकारी हरवंश सिंह मिरी, जनगणना जिला प्रभारी अधिकारी उत्तम ध्रुव एवं तहसील दुर्ग ग्रामीण के चार्ज जनगणना अधिकारी तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *