राजनांदगांव : रोमांचक मुकाबले में ब्राह्मण योद्धा को दो विकेट से हरा भार्गव इलेवन बना चैंपियन…

राजनांदगांव , कमला कॉलेज मैदान में रविवार की सुबह लीजेंड कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच ब्राह्मण योद्धा और भार्गव 11 के मध्य हुआ। इस रोमांचक मैच में 2 विकेट से भार्गव 11 ने रोमांचक जीत दर्ज की। उन्हें प्रथम पुरस्कार दिया गया। समापन अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही विजेताओं को पुरस्कार भी बांटे। अपने उद्बोधन में उन्होंने आयोजन की सराहना की। 40 प्लस के खिलाड़ियों का मैच उन्होंने देखा और सभी के जज्बे की तारीफ भी की। आने वाले समय में इस प्रतियोगिता को और भव्य बनाने की बात उन्होंने कही।

फाइनल मैच में पहले बैटिंग करते हुए ब्राह्मण योद्धा की टीम ने 12 ओवर में 129 रन बनाए। इसमें ओपनिंग जोड़ी नवीन सिंह ने 31 और मन्नू चौबे ने 22 रनों का योगदान दिया। वहीं गोविंद यादव ने 22, दौलत देवांगन ने 17 और ईश्वर सिन्हा ने 13 रन बनाए। भार्गव 11 की ओर से इमरान खान ने शानदार गेंदबाजी की और तीन ओवर में मात्र 8 रन देकर 4 विकेट लिए। भार्गव 11 की ओर से राजेश महाना ने 26 रन और विकास श्रीवास्तव ने 18 रनों का योगदान दिया। उनके आउट होने के बाद टीम थोड़ी डगमगा गई। अच्छी शुरुआत के बाद मिडिल ऑर्डर गड़बड़ा गया। लेकिन हबीब सोलंकी ने 25 और इमरान खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंद में 31 रन बनाए और अपनी टीम को जिता दिया। भीखम श्रीवास ने तीन ओवर में 9 रन देकर पांच विकेट लिए।

मैन ऑफ द मैच रहे आलराउंडर इमरान इस मैच में शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी की बदौलत इमरान खान को मैन ऑफ द मैच दिया गया। वे इस फाइनल मुकाबले में जीत के हीरो रहे। जहां उन्हें बॉलिंग में चार विकेट लिए वहीं अंत में बल्लेबाजी के लिए उतरकर 31 रनों का योगदान दिया। भीखम श्रीवास पहले एमवीपी रहे। वहीं हबीब सोलंकी को तीसरे एमवीपी का पुरस्कार दिया गया। इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी जुटे और सभी ने रोमांचक फाइनल मैच का आनंद उठाया।

इकबाल बेस्ट बैट्समैन हेमंत बेस्ट फील्डर बने इस टूर्नामेंट में भार्गव 11 के इकबाल खान को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने 8 इनिंग में 171 रनों का योगदान देकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब अपने नाम किया। जबकि इमरान खान को बेस्ट बॉलर का खिताब मिला। वहीं टूर्नामेंट में मात्र 5 मैच खेलकर 10 कैच लपकने वाले हेमंत साहू को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट में शक्ति टाइटंस के चंद्रेश सिन्हा को मैन ऑफ द सीरिज के पुरस्कार से नवाजा गया।

kgnews

Recent Posts

CG : बीजापुर पुलिस ने थोक में चालानी कार्रवाई की, 62 लोगों पर जुर्माना …

CG : बीजापुर पुलिस ने थोक में चालानी कार्रवाई की, 62 लोगों पर जुर्माना …

बीजापुर। सड़क सुरक्षा को लेकर बीजापुर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन…

3 minutes ago
उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

उमरिया  उमरिया में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से…

47 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया…

1 hour ago
CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

2 hours ago
CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

जगदलपुर। बाइक सवार बदमाश पर्स छीनते समय युवती को 100 मीटर तक घसीटते चला गया।…

2 hours ago
CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी…

2 hours ago