CG : रायपुर में दांतों के इलाज में अब हो रहा है AI का उपयोग …

रायपुर: छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन और गुरुव्दारा गुरुनानक साहिब रावांभाठा व्दारा रावांभाठा में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजान किया गया शिविर में लगभग 70 लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। मरीजों का जांच के दौरान दंत रोग विशिषज्ञ डॉक्टर सोनल अग्रवाल ने बताया कि व्यक्ति भले ही स्वस्थ हो उसे हर छह महीनें में अपने दांतों की डॉक्टर से जांच करवाना चाहिए। उन्होंने कहा अब रायपुर में भी दंत रोग चिकित्सा में “एआई” तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दांतों के लिए 3डी प्रिन्टिंग की जा रही है।

एसोसियेशन की ओर से संयोजक जी.एस. बॉम्बरा, अध्यक्ष एच.एस. धींगरा, सचिव बी.एस. सलूजा ने बताया कि चिकित्सा शिविर में इटसा हास्पिटल के विशेषज्ञ डाक्टरों में मेडिसिन के डॉ. राहुल प्रताम प्रजापति, हड्डी रोग के डॉ.अंकित गर्ग, डॉ. ओनम तुरकाने, दांत रोग की डॉ. सोनल अग्रवाल, आंखों का अस्पताल एएसजी हॉस्पिटल के डॉ. विकास यादव, मेटलाईफ हास्पिटल से डॉ. अलताफ हुसैन ने मरीजों की जांच की। शिविर में एसोसियेशन के चेयरमैन मेडिकल कमेटी के प्रमुख और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.कुलदीप सिंह छाबड़ा ने भी मरीजों का परीक्षण किया और परामर्श प्रदान किया। एक्युप्रेशर विशेषज्ञ राजपाल सिंह नें भी एक्युप्रेशर दिया जिससे कई मरीजों क उनके मर्ज में राहत मिली। शिविर में अधिकांश लोगों ने ब्लड प्रेशर, शुगर, प्लस रेट की जांच करवाई। वहीं शिवनाथ ब्लड सेन्टर व्दारा ब्लड डोनशन के अंतर्गत 5 व्यक्तियों व्दारा दिए रक्त दान पर दानदाताओं को सर्टिफिकेट व एक उपहार भी प्रदान किया गया। सेन्टर से नर्स प्रेमलता पटेल व नर्स देवश्री साहू ने रक्तदान से होने वाले कई फायदों की जानकारी पोस्टर के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति और 60 साल के कम उम्र के व्यक्ति साल में दो बार रक्तदान कर सकते हैं। शिविर में एसोसियेशन की ओर आवश्यकतानुसार मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी दी गई।

इस अवसर पर गुरुव्दारा गुरुनानक साहिब के प्रमुख सरदार अजीत सिंह, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन की ओर से दीप सिंह जब्बल, डॉ. बी.एस. छाबड़ा, लखविन्दर सिंह चावला, अजीत सिंह राजपाल, नरेन्द्र सिंह चावला, जे.एस. जब्बल,तेजपाल सिंह हंसपाल, रविन्दर सिंह उबवेजा, डॉ. रविन्दर कौर बॉम्बरा, पिंकी जब्बल, हरप्रीत कौर धींगरा, हरमिन्दर कौर सलूजा, देविन्दर कौर हंसपाल उपस्थित थे। इसके अलावा बेबीलान ग्रुप के जगजीत सिंह खनूजा, समाजसेवी कमलेश चावला सहित लायंस क्लब वुमन की सदस्यगण प्रमुख रुप से उपस्थित थी।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

7 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

7 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

8 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

8 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

8 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

8 hours ago