छत्तीसगढ़

बालोद : जान जोखिम में डाल झरना और तलाब में मस्ती करना पड़ेगा भारी, अब पुलिस लगाएगी क्लास

बालोद जिले के पर्यटन स्थलों में मस्ती करना पर्यटकों को भारी पड़ सकता है। जलप्रपात में जान जोखिम में लेकर मस्ती करने के वीडियो वायरल होने के बाद यहां पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। खासकर सियादेवी जलप्रापत से छलांग लगाते दिखाई दिए तो सीधे पुलिस कार्रवाई करेगी। बीते दिनों सियादेवी जलप्रपात से पर्यटकों का छलांग लगाते वीडियो सामने आया था। इसके बाद यहां पुलिस सुरक्षा लगा दी गई है। वहीं, झरना के अंदर जाने वाला मार्ग भी पुलिस ने बंद कर दिया है। साथ ही पर्यटकों को भी चेतावनी दी जा रही है।

एसपी ने मामला लिया संज्ञान
लगातार जान जोखिम में लेकर रील्स बनाने और जान जोखिम में लेकर जलप्रपात में नहाने के वीडियो लगातार वायरल हो रहे थे। जिसके बाद से एसपी जितेंद्र यादव ने मामले को संज्ञान में लिया और पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है और यदि जल प्रपात के आसपास कोई जान जोखिम में डालकर वीडियो बनाते या फिर नहाते दिखा तो पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी डॉक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले में जितने भी पिकनिक स्पॉट हैं सभी जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

हो चुकी हैं कई घटनाएं
बालोद जिले के सियादेवी जलप्रपात में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में व्यूज और लाइक्स पाने की चाहत में लोग जलाशय और जलप्रपात में स्टंट बाजी करते नजर आते हैं। वर्तमान में जिले के तीन प्रमुख जलाशय ओवरफ्लो हो चुके हैं और एक सबसे महत्वपूर्ण जीवनदायिनी तांदुला जलाशय अब छलकने ही वाला है।

kgnews

Recent Posts

दुर्ग में युवती की मौत पर बड़ा एक्शन, सिविल सर्जन समेत 9 कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

दुर्ग में युवती की मौत पर बड़ा एक्शन, सिविल सर्जन समेत 9 कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

दुर्ग. जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती सिकलिन पीड़ित 22 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा के इलाज…

34 minutes ago
CG : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने ली राहत-पुनर्वास और सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक …

CG : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने ली राहत-पुनर्वास और सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक …

सड़क सुरक्षा एवं नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर ( एनकार्ड) के संबंध में भी विस्तार पूर्वक चर्चा…

60 minutes ago
CG : पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन …

CG : पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन …

कोण्डागांव : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में पं. जवाहर लाल…

1 hour ago
PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ENC केपीएस राणा का तबादला, आरएल वर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार

PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ENC केपीएस राणा का तबादला, आरएल वर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए…

1 hour ago
CG : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी तुमगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित …

CG : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी तुमगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित …

महासमुंद : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार…

1 hour ago
CG : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

CG : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा और…

1 hour ago