छत्तीसगढ़

CG : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा और पेंशन सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और एनपीएस-ट्रेडर्स योजना के अंतर्गत जिले के नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) एवं अन्य निर्धारित माध्यमों से पात्र श्रमिकों एवं व्यापारियों का ऑन-द-स्पॉट पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन शिविर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। 

       श्रम पदाधिकारी ने बताया कि 10 जून को नगर पालिका परिषद गौरेला में, 11 जून को नगर पालिका परिषद पेंड्रा में और 12 जून को नगर पंचायत मरवाही में विशेष पंजीयन शिविर लगेगा। पात्र हितग्राहियों को शिविर में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। पंजीयन उपरांत लाभार्थियों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजना के अंतर्गत पेंशन सुरक्षा का लाभ प्राप्त होगा। जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, स्वरोजगार से जुड़े व्यक्तियों तथा छोटे व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया है। यह अभियान श्रमिकों एवं व्यापारियों के सामाजिक और आर्थिक भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। 

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

46 minutes ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

50 minutes ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

1 hour ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

1 hour ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

1 hour ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

1 hour ago