धमतरी जंगल में बड़ा एक्शन: अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, प्रशासन सख्त

धमतरी.

जिले के नगरी क्षेत्र में आज प्रशासन ने 25 से अधिक अवैध घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। दरअसल नगरी के गोनदला नाला गांव में पिछले कई वर्षों से लोग अतिक्रमण कर रहे थे। प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस और अल्टीमेटम दिए गए, इसके बावजूद कब्जाधारियों ने जमीन खाली नहीं की।

नोटिस के बाद भी जमीन खाली नहीं करने पर आज वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद अतिक्रमण कारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी है।

See also  राजनांदगांव : बसंतपुर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था कमजोर, गंदगी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *