मोहला : प्रभारी कलेक्टर भारती चंद्राकर ने समय-सीमा की बैठक में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

 विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया

 मोहला , प्रभारी कलेक्टर भारती चंद्राकर ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली।  बैठक में अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे, एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि जिले में नियद नेल्लानार 2.0 योजना कों लेकर विस्तृत चर्चा कर योजनावार वैरिफिकेशन करने के दिए निर्देश।

समय सीमा की बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि जिले में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है और इसका लाभ लोगों को प्रदाय किया जा रहा है। ऐसी योजनाएं जिनमें आसानी से लाभ दिया जाता है, उन योजनाओं के तहत शत-प्रतिशत लाभार्थियों को लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसके तहत राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड,जॉब कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र,विवाह प्रणाम पत्र,मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन के तहत प्रदाय लाभ सहित अन्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत हितग्राहियों को मिलना चाहिए।


इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन व कलेक्टर जनदर्शन के विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणो कों लेकर क्रमवार समीक्षा की। उन्होंने नें सभी विभागों को  जल्द से जल्द लंबित प्रकरणो का निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने आत्मसमर्पित नक्सली व नक्सल पीड़ित परिवारो कों शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश। उन्होंने के कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में भी शासन कि योजनाओं का क्रियान्वयन करें जिससे ग्रामीणों कों मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। प्रभारी कलेक्टर चंद्राकर नें एनसीएईआर द्वारा जिले में विभिन्नयोजनाओ से लाभान्वित जारी की गई रिपोर्ट पर योजनावार विभागो से विस्तृत चर्चा की गई।

kgnews

Recent Posts

CG : धमतरी में ठेकेदार के ठिकानों पर EOW की छापेमारी …

CG : धमतरी में ठेकेदार के ठिकानों पर EOW की छापेमारी …

रायपुर: भारतमाला मुआवजा घोटाले में ईओडब्ल्यू ने आज सुबह धमतरी में दबिश दी। दो गाड़ियों…

15 minutes ago
CG : बाथरूम से लगे मटके में बिरयानी, गंदगी देख अधिकारियों के उड़े होश, ₹1 लाख जुर्माना …

CG : बाथरूम से लगे मटके में बिरयानी, गंदगी देख अधिकारियों के उड़े होश, ₹1 लाख जुर्माना …

रायपुर: रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा जोन 4 नगर निवेश विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व…

27 minutes ago
जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल – वन मंत्री केदार कश्यप

जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल – वन मंत्री केदार कश्यप

जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल - वन मंत्री…

27 minutes ago
CG : इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें …

CG : इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें …

अंबिकापुर: कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व…

33 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू नवीन एवं…

44 minutes ago
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भारतीय ज्ञान…

45 minutes ago