कलेक्टर ने स्व-गणना प्रपत्र के महत्व पर दिया विशेष जोर
गौरेला पेंड्रा मरवाही, जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रम तेज़ी से जारी है। इसी क्रम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेमरा (गौरेला) में 14 से 16 अप्रैल तक आयोजित द्वितीय बैच के तीन दिवसीय प्रशिक्षण में 135 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए स्व-गणना प्रपत्र के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से स्व-गणना प्रपत्र भरना जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाएगा।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अपील की कि वे आम नागरिकों को ऑनलाइन स्व-गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। कलेक्टर ने यह भी कहा कि जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरा करना सभी की जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण के दौरान यदि किसी प्रकार की तकनीकी या फील्ड से जुड़ी समस्या सामने आती है, तो उसे मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से तत्काल हल किया जाए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला जनगणना अधिकारी अमित बेक, एसडीएम पेण्ड्रा रोड विक्रांत अंचल तथा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स अंबुज मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…