उत्तर बस्तर कांकेर , भारत की जनगणना अंतर्गत मकानों की सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई से 30 मई तक किया जाएगा। जनगणना कार्य को सूचारू एवं समयबद्ध रूप से संपन्न कराने के लिए जनगणना कार्य में नियोजित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अवकाश के लिए कलेक्टर की अनुमति आवश्यक किया गया है। जिले में जनगणना कार्य में लगे किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को कलेक्टर के पूर्व अनुमोदन के बिना अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
कोई भी अधिकारी-कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगें। विशेष परिस्थितियों में जिला जनगणना शाखा के माध्यम से अवकाश आवेदन प्रस्तुति उपरांत अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। पूर्व में कार्यालय प्रमुख द्वारा स्वीकृत अवकाश के प्रकरणों में जिला जनगणना शाखा के माध्यम से अवकाश हेतु पुनः आवेदन प्रस्तुत कर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी से अनुमोदन लिया जाना अनिवार्य है, अन्यथा अवकाश स्वीकृति मान्य नहीं होगी। उक्त आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र…
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल डायल 112 पुलिस टीम का लाभ अब जिलेवासियों को…
रायपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने राज्य की उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग में एक बड़ा फेरबदल…
धमतरी। पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक कसावट लाने के लिए निरीक्षक,…
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक)…
बिलासपुर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा से जुड़े…