CG : पिकनिक पार्टी में शराब पिया और तालाब में कूदा युवक, तलाश जारी …

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लालखिकार इलाके में पिकनिक मनाने गए एक युवक के तालाब में कूदने के बाद लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के डूबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आज सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया लेकिन दोपहर तक उसका पता नहीं चला। जानकारी के अनुसार, मोनू ध्रुव (25) अपने छह दोस्तों के साथ सकरी के लालखिकार क्षेत्र स्थित गोइंदा तालाब (संबलपुरी) में पिकनिक मनाने गया था। सभी ने वहां खाना बनाया और साथ में भोजन किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान शराब का सेवन भी किया गया था।

भोजन के बाद जब सभी युवक बर्तन धो रहे थे, तभी मोनू ध्रुव ने नहाने की बात कहकर जूते-मोजे उतारे और कपड़ों सहित तालाब में छलांग लगा दी। कुछ समय तक जब वह पानी से बाहर नहीं आया, तो उसके दोस्तों को चिंता हुई। साथियों ने तालाब में उतरकर काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद तुरंत डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना की जानकारी ली और थाना प्रभारी के निर्देश पर SDRF को बुलाया गया। SDRF की टीम ने देर शाम तक तालाब में युवक की खोजबीन की, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। आज सुबह से फिर तलाशी की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : पत्नी और ससुर की हत्या की कोशिश, 3 साल से फरार था आरोपी, अब गिरफ्तार …

CG : पत्नी और ससुर की हत्या की कोशिश, 3 साल से फरार था आरोपी, अब गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "ऑपरेशन क्लीन हंट" के…

7 minutes ago
CG : मासूम आई ट्रैक्टर केजव्हील की चपेट में, मौत …

CG : मासूम आई ट्रैक्टर केजव्हील की चपेट में, मौत …

धमतरी। जिले से शनिवार को हृदयविदारक दुर्घटना सामने आई. खेलते-खेलते 5 साल की मासूम ट्रैक्टर…

12 minutes ago
CG : सोलर पैनल असेंबलिंग के दौरान लगा करंट, दो युवकों की दर्दनाक मौत …

CG : सोलर पैनल असेंबलिंग के दौरान लगा करंट, दो युवकों की दर्दनाक मौत …

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें सोलर पैनल असेंबलिंग के…

15 minutes ago
CG : IGKV के शिवम छात्रावास में प्लास्टर गिरने से मचा भगदड़, छात्र घायल …

CG : IGKV के शिवम छात्रावास में प्लास्टर गिरने से मचा भगदड़, छात्र घायल …

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) परिसर में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई…

28 minutes ago
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित नई दिल्ली…

1 hour ago
CG : वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल …

CG : वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल …

रायपुर, : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव…

2 hours ago